Ind vs Pak: 'भाभी कैसी हैं, वो नहीं आई?', रोहित शर्मा से बाबर आजम ने पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
Rohit sharma and Babar Azam, pak vs ind 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकल में एशिया कप का तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आपस में बातचीत की। खिलाड़ियों की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बाबर आजम ने पूछा सवाल: बाबर आजम ने मैच से पहले रोहित शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच फैमिली को लेकर बातचीत भी हुई। वीडियो में बाबर आज़म रोहित से पूछते हैं, 'भाभी कैसी हैं, वो नहीं आई? इस पर रोहित शर्मा कहते हैं कि वो नहीं आई है क्योंकि बेटी स्कूल जाने लगी है, इसलिए कोई ना कोई तो देखने वाला होना चाहिए। किसी एक का घर पर रहना भी जरूरी है।

कोहली-रऊफ में बातचीत: रोहित-बाबर के अलावा विराट कोहली और हारिस रऊफ ने भी एक-दूसरे के साथ बातचीत की। कोहली से बात करते हुए रऊफ काफी रिलेक्स नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज और रऊफ भी एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक बातचीत करते नजर आए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में मुलाकात की और एक दूसरे का हाल-चाल पूछा। क्रिकेट फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
नहीं चला रोहित का बल्ला: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना सके। रोहित शर्मा महज 11 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। अफरीदी ने चकमा देते हुए रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड करने का काम किया। बारिश के बाद रोहित शर्मा अपनी लय को बरकरार रखने में सफल नहीं हो सके।












Click it and Unblock the Notifications