IND vs PAK: भारत-पाक मैच पर लटकी तलवार, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला, क्या रद्द होगा मुकाबला?

IND vs PAK Asia Cup Match: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पुणे के एक सामाजिक कार्यकर्ता केतन तिरोकदार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को रद्द करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में यह मैच देश और सेना के सम्मान के खिलाफ है।

मैच को लेकर दायर की गई याचिका (IND vs PAK Asia Cup Match)

तिरोकदार ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। ऐसे में पाकिस्तान के साथ खेलना संविधान के अनुच्छेद 21 के खिलाफ है, जो नागरिकों को गरिमा, आजीविका और सुरक्षित वातावरण में जीने का अधिकार देता है। उनका कहना है कि इस मैच से यह संदेश जाएगा कि देश अपने शहीदों और नागरिकों की परवाह नहीं करता।

IND vs PAK

पीड़ित परिवारों और सुरक्षाबलों का होगा अपमान

याचिका में दावा किया गया है कि यह मैच राष्ट्रविरोधी संदेश देगा और इससे आम नागरिकों व सैनिकों के अधिकार प्रभावित होंगे। इसमें बीसीसीआई के फैसले को कठोर और देशहित के खिलाफ बताया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की घटनाओं के बीच क्रिकेट खेलना पीड़ित परिवारों और सुरक्षाबलों का अपमान होगा।

मामले पर भारत सरकार ने कही थी ये बात

भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय खेल आयोजन नहीं होगा। यानी भारतीय टीमें पाकिस्तान में नहीं खेलेंगी और पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भारत में किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा है कि अंतरराष्ट्रीय या बहुपक्षीय आयोजनों में दोनों देश आमने-सामने हो सकते हैं। इसी नीति के तहत भारत और पाकिस्तान एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंटों में भिड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+