Ind vs Pak: 'ये कैसा किंग है भाई, संन्यास ले लो कोहली', विराट की फ्लॉप बल्लेबाजी पर फूटा फैंस का गुस्सा

pak vs ind 2023, fans troll virat kohli: पल्लेकल में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके। विराट कोहली सात गेंद में महज चार रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली के आउट होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही।

शाहीन अफरीदी का कहर: भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी का कहर देखने को मिला। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। विराट सात गेंदों में चार रन बना सके। वहीं, रोहित 22 गेंदों में 11 रन बना सके थे। शाहीन ने लगातार दो ओवरों में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पकड़ मैच में मजबूत कर दी।

ind vs pak asia cup 1

फैंस कर रहे हैं ट्रोल: सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को ही ट्रोल किया जा रहा है। विराट कोहली खराब शॉट लगने की कोशिश में बोल्ड हुए जिससे फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर किंग कोहली को लेकर लगातार फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने तो विराट कोहली को संन्यास लेने तक को कह दिया। कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ उम्दा रहा है, लेकिन इस मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मनाया जश्न: एशिया कप में प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ मिले थे। पाकिस्तान के खिलाफ सबसे खतरनाक रिकॉर्ड विराट कोहली का ही रहा है। ऐसे में कोहली को आउट करने के साथ ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। शाहीन अफरीदी कोहली को आउट करने के साथ ही हवा में छलांग लगाई। कप्तान बाबर आजम भी इस विकेट के बाद खुशी से झूम उठे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+