IND vs PAK: 'रातों-रात क्या कर पाएगा?', भारत-पाकिस्तान मैच से पहले नजम सेठी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाना है। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक नए विवाद में घिर गई है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों की मानसिक तैयारी के लिए डॉ. रहील करीम नामक मोटिवेशनल स्पीकर को टीम कैंप में शामिल किया। लेकिन इस फैसले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व बोर्ड अध्यक्ष नजम सेठी ने करारा तंज कसा है।

सेठी ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक (IND vs PAK Asia Cup 2025)

सेठी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ी ऐसे प्रयोगों को आसानी से स्वीकार नहीं करते। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भी साइकेट्रिस्ट लाने की कोशिश की थी, लेकिन खिलाड़ियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान की संस्कृति में अब भी मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गलतफहमियां मौजूद हैं। लोग थेरेपी को कमजोरी या पागलपन से जोड़ते हैं। यही वजह है कि खिलाड़ी इसे अपनाने में हिचकिचाते हैं।

IND vs PAK 1

पाकिस्तान के खिलाड़ियों के सामने कई समस्या

सेठी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान टीम के सामने भाषा की समस्या भी आती है। ज़्यादातर विशेषज्ञ विदेशी होते हैं और अंग्रेजी में बात करते हैं। जबकि खिलाड़ियों को सही तरीके से समझाने के लिए उर्दू या पश्तो की ज़रूरत होती है। ऐसे में इस तरह की मदद का असर कम हो जाता है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। कई लोग मानते हैं कि मानसिक मजबूती के बिना भारत जैसी मजबूत टीम को हराना आसान नहीं होगा।

पिछली मैच में भारत को मिली थी हार

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि PCB का यह कदम सही है और खिलाड़ियों को दबाव झेलने के लिए पेशेवर मदद मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। उस मैच में विवाद तब बढ़ गया था जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। अब सुपर-4 के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमें फिर आमने-सामने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+