IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने छोड़ा कैच, हार्दिक पंड्या ने दी गाली! पहले ही ओवर में गजब का ड्रामा, वीडियो वायरल
IND vs PAK Asia Cup 2025: सुपर-4 के मुकाबले में भारत को शुरुआती सफलता मिलने का मौका था। पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच छोड़ा और भाग्य से जीवनदान पाया। फरहान अभी तक स्कोरबोर्ड पर कुछ भी नहीं जोड़ पाए थे, लेकिन यह कैच नहीं पकड़ा जाना उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई। इसके बाद हार्दिक पंड्या बेहद गुस्से में नजर आए।
पंड्या को आया गुस्सा (IND vs PAK Asia Cup 2025)
हार्दिक पंड्या इस दौरान मैदान पर गाली देते नजर आए। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, वह गाली किसे दे रहे थे यह कहना मुश्किल है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती टीम में वापस आए हैं। दोनों खिलाड़ियों को हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिला है। ये बदलाव टीम की गेंदबाजी और अनुभव को और मजबूत करेंगे।

इन खिलाड़ियों से होगी उम्मीदें
भारत की प्लेइंग 11 में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। इस टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अच्छा संतुलन है। खासतौर पर बुमराह की वापसी से पेस अटैक और चक्रवर्ती की स्पिन गेंदबाजी से विकेट लेने की संभावना बढ़ जाएगी।
पाकिस्तान ने किए दो बदलाव
पाकिस्तान ने भी अपने पक्ष में दो बदलाव किए हैं। हसन नवाज और खुशदिल शाह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह टीम में नए चेहरों को मौका मिला है। पाकिस्तान की टीम में सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद मैदान पर उतरेंगे। पाकिस्तान की टीम में भी बल्लेबाजों और गेंदबाजों का अच्छा मिश्रण है, और सलमान आगा की कप्तानी इस मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications