IND vs PAK: 'मर्द है तो सामने खड़े होकर बात करें', अफरीदी ने पठान की देशभक्ति को बताया झूठा, वीडियो वायरल
IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान के बाहर भी जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान पर साल 2006 की एक घटना के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया है। यह घटना एक फ्लाइट से जुड़ी है, जहां इरफान पठान ने दावा किया था कि अफरीदी ने कुत्ते का मांस यानी डॉग मीट खाने की बात कही थी।
शाहीद अफरीदी ने पठान को बताया झूठा (IND vs PAK Asia Cup 2025)
इरफान पठान ने इस घटना के बारे में कहा था कि जब उन्होंने अफरीदी की टिप्पणी का विरोध किया तो अफरीदी ने उन्हें कुछ कहा था। पठान ने जवाब में कहा कि तू कब से मेरा बाप बन गया? इतना ही नहीं उन्होंने अफरीदी पर कुत्ते की तरह भौंकने का आरोप लगाया था। अफरीदी ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में कुत्ते के मांस को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी।

अफरीदी ने पठान पर लगाए गंभीर आरोप
अफरीदी ने पठान को चुनौती देते हुए कहा कि मैं उसको मर्द मानता हूं जो सामने खड़े होकर बात करे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पठान इस तरह के झूठे बयान देकर अपनी देशभक्ति साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भी अफरीदी के दावे का समर्थन किया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी।
मोहम्मद यूसुफ ने भी उठाया सवाल
इस विवाद में एक और मोड़ तब आया, जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी का बचाव करते हुए एक पोस्ट किया। यूसुफ ने कहा कि उन्होंने किसी भी खिलाड़ी का अपमान नहीं किया, लेकिन साथ ही उन्होंने इरफान पठान पर निशाना साधा। यूसुफ ने लिखा कि मेरा किसी भी खिलाड़ी का अपमान करने का इरादा नहीं था, लेकिन भारतीय मीडिया और लोग इरफान पठान की तारीफ क्यों कर रहे थे, जब उन्होंने शाहिद खान अफरीदी के लिए कहा था कि वह कुत्ते की तरह भौंक रहे हैं? क्या गरिमा और सम्मान की बात करने वाले हर व्यक्ति को इसे अस्वीकार नहीं करना चाहिए था?
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव पर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। अब यूसुफ ने इस मुद्दे को उठाकर यह दिखाने की कोशिश की है कि दोनों देशों के खिलाड़ी और मीडिया एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications