IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दुबई पुलिस भी अलर्ट, गलती करने पर 12 लाख से ज्यादा का लगेगा जुर्माना
IND vs PAK, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दुबई पुलिस ने दर्शकों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और जेल की सजा तक हो सकती है।
नियम तोड़ने पर होगा तगड़ा जुर्माना (IND vs PAK, Asia Cup 2025)
दुबई पुलिस और इवेंट्स सिक्योरिटी कमेटी (ESC) ने बताया कि आम दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले खोल दिए जाएंगे। अंदर जाने के लिए वैध टिकट जरूरी होगा। बिना टिकट या नियम तोड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कोई भी दर्शक स्टेडियम में पालतू जानवर, रिमोट कंट्रोल डिवाइस, जहरीले पदार्थ, पावर बैंक, पटाखे, लेजर प्वॉइंटर, कांच के सामान, सेल्फी स्टिक, छाता, धूम्रपान सामग्री, झंडे या बैनर नहीं ले जा सकेगा। इनमें से कोई भी सामान पकड़े जाने पर सीधे जुर्माना और जेल की कार्रवाई होगी।

जुर्माने के साथ हो सकती है सजा
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर किसी के पास बैन आइटम पाया गया तो उस पर कम से कम 5,000 दिरहम (करीब 12 लाख) का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा 1 से 3 महीने की जेल की सजा भी हो सकती है। वहीं, अगर कोई दर्शक हिंसक व्यवहार करता है, नस्लभेदी या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है तो उस पर 10,000 दिरहम (2,40,374) से 30,000 दिरहम (7,21,123) तक का जुर्माना लग सकता है।
टीम इंडिया का नजरिया
इस बीच भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशाटे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम इस मैच में पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस करेगी, लेकिन देशवासियों की भावनाओं का सम्मान भी बनाए रखेगी। उन्होंने माना कि हालात संवेदनशील हैं और टीम ने इस पर मीटिंग में चर्चा भी की है। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आमने-सामने आए थे, जो दुबई में ही खेला गया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें भिड़ने जा रही हैं और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।












Click it and Unblock the Notifications