IND vs PAK: 'अब्बा जान आप हमारे परिवार की आत्मा थे', मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान के घर में पसरा मातम
IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले की तैयारी में व्यस्त है। लेकिन टीम के टेस्ट कप्तान शान मसूद के घर एक दुखद घटना ने मातम छा दिया है। शान मसूद के अंकल डॉ. वकार मसूद खान का हाल ही में निधन हो गया। इस खबर ने शान मसूद और उनके परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।
शान मसूद के घर हुई मौत (IND vs PAK Asia Cup 2025)
शान मसूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दुखद खबर को शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उनके अंकल उनके लिए परिवार की आत्मा की तरह थे। उन्होंने कहा कि उनके अंकल एक आदर्श और सम्मानित व्यक्ति थे। शान मसूद ने यह भी लिखा कि उनके अंकल ने उन्हें अपने बेटे की तरह पाला और यह अलविदा कहना उनके लिए सबसे कठिन क्षणों में से एक होगा।

शान मसूद पर टूटा दुखों का पहाड़
शान मसूद ने लिखा कि अब्बा जान आप हमारे परिवार की आत्मा थे। आप मेरे रोल मॉडल थे। मैंने अपनी जीवन में आपके जैसा इंसान नहीं देखा। आपने मुझे अपने बेटे की तरह पाला। आपको अलविदा कहना मेरे जीवन में सबसे मुश्किल पल है। मेरे अंकल डॉक्टर वकार मकसूद को अपनी दुआओं में याद कीजिए। अल्लाह उनकी रूह को शांति दे।
फैंस की ये खास अपील
शान मसूद का यह संदेश उनके व्यक्तित्व और अपने परिवार के प्रति उनके गहरे सम्मान को बताता है। उन्होंने फैंस और क्रिकेट समुदाय से अनुरोध किया कि वे उनके प्रिय अंकल डॉ. वकार मसूद खान को अपनी दुआओं में याद रखें और उनके आत्मा की शांति की कामना करें। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह समय भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि टीम को एशिया कप में बड़े मुकाबलों का सामना करना है।
सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं फैंस
शान मसूद का यह पोस्ट क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सोशल मीडिया पर उनके लिए सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं और उनके अंकल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मसूद ने अपने शब्दों में यह स्पष्ट किया कि अपने प्रियजनों का सम्मान और उनकी याद हमेशा बनाए रखना चाहिए। क्रिकेट फैंस और साथी खिलाड़ी उनके दुख में उनके साथ खड़े हैं और उन्हें सहानुभूति दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications