IND vs PAK: पाकिस्तान से खेलने पर मचा बवाल, पूर्व भारतीय कप्तान ने BCCI को सुनाई खरी-खोटी
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। इस बार पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। अज़हर का मानना है कि अगर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो सकती तो फिर किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी आमना-सामना नहीं होना चाहिए।
मोहम्मद अज़हरुद्दीन का फूटा गुस्सा (IND vs PAK Asia Cup 2025)
मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कहा कि मैं हमेशा मानता हूं कि या तो सब कुछ होना चाहिए, या फिर कुछ भी नहीं होना चाहिए। अगर आप द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल सकते, तो फिर आपको बहुपक्षीय टूर्नामेंटों में भी नहीं खेलना चाहिए। यह बयान तब आया है जब एशिया कप 2025 के शेड्यूल के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को यूएई में मुकाबला तय है। यह सिर्फ एक मैच नहीं होगा, दोनों टीमें अगर फाइनल तक पहुंचती हैं तो टूर्नामेंट में तीन बार भी आमना-सामना हो सकता है।

भारत और पाकिस्तान मैच पर बोले अज़हरुद्दीन
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज दिसंबर 2012 में हुई थी। जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा कर सीमित ओवरों की सीरीज खेली थी। तब से दोनों देशों के बीच सिर्फ ICC या ACC टूर्नामेंटों में ही मुकाबले हुए हैं। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था।
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों ने गंवाई थी जान
इसके पीछे वजह थी अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत। भारत चैंपियंस टीम ने आयोजकों को पहले ही बता दिया था कि वे पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। इस पर अज़हर ने स्पष्ट किया कि WCL एक निजी आयोजन है, जो न तो BCCI और न ही ICC द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसलिए उसकी तुलना एशिया कप जैसे आधिकारिक टूर्नामेंट से नहीं की जा सकती। यह फैसला बोर्ड और सरकार का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications