IND vs PAK: पाकिस्तानियों के लिए एक बार फिर दहशत बने कुलदीप यादव, तोड़ा बल्लेबाजों का गुरुर, किया बड़ा कमाल

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइन-अप को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। शुरुआत में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को दो बड़े झटके देकर टीम इंडिया को बढ़त दिलाई।

एक ही ओवर में झटके दो विकेट (IND vs PAK Asia Cup 2025)

हार्दिक ने सैम अयूब को आउट किया, जबकि बुमराह ने मोहम्मद हारिस को महज तीन रन पर पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान ने मात्र छह रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कलाई के जादूगर कहे जाने वाले कुलदीप यादव ने अपनी स्पिन का जाल बिछाते हुए पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। पाकिस्तान का स्कोर जब 64 रन पर पहुंचा तभी कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके।

IND vs PAK 1

दमदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान फेल

कुलदीप ने पहले हसन नवाज को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। हसन सात गेंदों पर केवल पांच रन ही बना पाए। इसके तुरंत बाद कुलदीप ने अपनी अगली ही गेंद पर मोहम्मद नवाज को एलबीडब्ल्यू कर दिया। नवाज खाता खोले बिना ही आउट हो गए और पाकिस्तान की हालत और ज्यादा खराब हो गई।

तोड़ा बल्लेबाजों का गुरुर

कुलदीप यादव के इस शानदार स्पेल ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों का गुरुर तोड़ दिया। अब पाकिस्तान की आधी टीम महज 64 रन पर पवेलियन लौट चुकी है। भारत के गेंदबाज शुरुआत से ही विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी रहे हैं और खासतौर पर कुलदीप की गेंदबाजी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें पाकिस्तान का सबसे बड़ा काल कहा जाता है।

मैच के इस अहम मोड़ पर कुलदीप का यह ओवर भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। भारतीय टीम पूरी तरह से हावी नजर आ रही है और पाकिस्तान की पारी दबाव में डगमगाती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+