IND vs Pak: भारत की जीत पर कांग्रेस चुप क्यों? BJP का राहुल गांधी पर वार, कहा –पाकिस्तान से इजाजत का इंतजार?

IND vs Pak Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर उसकी औकात दिखा दी। दुबई में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक लम्हे दिए। मैच के बाद ट्रॉफी समारोह में भारतीय खिलाड़ियों ने PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया और मैदान में ही जीत का जोरदार जश्न मनाया।

इस बीच यह खेल सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर राजनीतिक गलियारों में भी देखा गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

india-vs-pakistan-bjp-attacks-rahul-gandhi-silence

मालवीय ने आरोप लगाया कि जिस तरह कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की तारीफ़ से परहेज़ किया था, उसी तरह अब टीम इंडिया की शानदार जीत पर भी कांग्रेस चुप है। उनका कहना है कि राहुल गांधी और कांग्रेस की खामोशी देशभक्ति के सवालों को जन्म दे रही है।

"भारत की जीत पर कांग्रेस कोमा में" - मालवीय

अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा -"ऐसा लगता है कि पाकिस्तान पर एशिया कप फाइनल में भारत की शानदार जीत ने राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस को कोमा की स्थिति में पहुंचा दिया है। ठीक वैसे ही, जैसे #OperationSindoor के बाद, जब वे भारतीय सेना की अद्भुत स्ट्राइक की तारीफ करने में भी नाकाम रहे थे।"

मालवीय ने आगे कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी शायद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख मोहसिन नक़वी और अपने अन्य पाकिस्तानी आकाओं की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं, तभी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर प्रतिक्रिया देंगे।

कांग्रेस पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप

मालवीय ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए लिखा कि इसे एक तरफ रख दें - लेकिन इस तथ्य को कौन नजरंदाज कर सकता है कि पूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं आया, जिसमें भारतीय टीम को पाकिस्तान को तीन बार हराने और एशिया कप घर लाने पर बधाई दी गई हो। एक बार फिर, पाकिस्तान, राहुल गांधी और कांग्रेस एक ही पंक्ति में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

एशिया कप फाइनल के इंट्रेस्टिंग पल

रविवार, 28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। लेकिन मैच के बाद आयोजित ट्रॉफी समारोह में बड़ा विवाद देखने को मिला। भारतीय टीम ने PCB प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान टीम के कप्तान ने भारत के इस कदम को खेल के प्रति "अपमानजनक" बताया, जबकि भारतीय टीम का रुख साफ था कि पाकिस्तान सरकार से जुड़े अधिकारी से ट्रॉफी लेना उचित नहीं।

मालवीय का तंज - "भारत की बेइज्जती पर भी कांग्रेस खामोश"

मालवीय ने इस मुद्दे को भी राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी से जोड़ते हुए लिखा कि जब पूरी दुनिया ने भारत की दृढ़ता देखी, तब भी कांग्रेस की ओर से न तो टीम इंडिया को बधाई मिली और न ही पाकिस्तान पर सवाल उठे। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत और पोस्ट-मैच विवाद के बाद कांग्रेस की खामोशी पर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है। अमित मालवीय के आरोपों से सियासी बहस तेज हो गई है। अब देखने वाली बात होगी कि राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी इस पर कोई प्रतिक्रिया देती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+