IND vs PAK Weather Updates Live: भारत-पाक मैच से पहले साफ हुआ मौसम, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

IND vs PAK, Pallekele Weather Updates: एशिया कप 2023 के उस महामुकाबले का दिन आ चुका है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आज टूर्नामेंट के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में एशिया के दो दिग्गज आमने-सामने होंगे। यह बहुप्रतीक्षित मैच कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है, ऐसे में फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी निराश हो सकते हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट वेदर अपडेट।

Pallekele weather updates

LIVE Feed
Sep 02, 2023, 2:33 PM IST

इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस

कैंडी के पल्लेकेले में फिलहाल सबकुछ ठीक चल रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
Sep 02, 2023, 2:24 PM IST

मैदान पर पहुंचे भारत-पाक के खिलाड़ी

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर अच्छी खबर ये है कि फिलहाल, बारिश रुक चुकी है और दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच गए हैं।
Sep 02, 2023, 2:00 PM IST

भारत बनाम पाक मैच के लिए थोड़ी देर में होगा टॉस

IND vs PK: पल्लेकेले में फिलहाल हल्की बूंदाबांदी से राहत है। टॉस का समय नजदीक आ चुका है। हालांकि, आसमान में छाए बादल के कारण लगातार चिंता की स्थिति बनी हुई है।
Sep 02, 2023, 1:19 PM IST

मौसम की स्थिति में थोड़ा सुधार

INK vs PAK: कैंडी में मौसम की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, अभी भी दोपहर 3 बजे तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।
Sep 02, 2023, 1:13 PM IST

बारिश रुकते ही मैच की तैयारियों में जुटा ग्राउंड स्टाफ

कैंडी में फिलहाल बारिश रुक गई है। भारत बनाम पाक मैच समय से शुरू हो सके इसके लिए पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का ग्राउंडस्टाफ लगातार कोशिश करता नजर आ रहा है।
Sep 02, 2023, 1:11 PM IST

कैंडी में हो रही हल्की बारिश

कैंडी की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल शहर में हल्की बारिश हो रही है। स्टेडियम के आस पास घने बादल छाए हुए हैं। फिलहा, मैच के समय पर शुरू होने की संभावना है।
Sep 02, 2023, 12:16 PM IST

पल्लेकेले में छाए बादल

वेदर की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पल्लेकेले में भारी मात्रा में बादल छाए हुए हैं, लेकिन जब तक बारिश नहीं हो रही है, तब तक यह चिंता की बात नहीं है।
Sep 02, 2023, 11:41 AM IST

दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक हल्की बारिश का अनुमान

IND vs PAK: लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के दौरान हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
Sep 02, 2023, 10:58 AM IST

शाम सात बजे 60 प्रतिशत बारिश की संभावना

IND vs PAK: पल्लेकेले में प्रति घंटा के हिसाब से मौसम पूर्वानुमान के बात करें तो दोपहर 1 बजे 60 प्रतिशत, दोपहर दो बजे 58 प्रतिशत, तीन बजे भी 58 प्रतिशत और शाम सात बजे फिर से 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
Sep 02, 2023, 10:39 AM IST

अगर बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो क्या होगा?

IND vs PAK: पल्लेकेले में अगर भारत बनाम पाकिस्तान का मैच शनिवार को बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा। इससे पाकिस्तान सुपर फोर स्टेज के लिए क्वालीफाई हो जाएगा, जबकि भारत को अगले मैच में नेपाल के खिलाफ हार से बचना होगा
Sep 02, 2023, 10:28 AM IST

सुबह में बारिश की 67 प्रतिशत संभावना

मौसम विभाग और कई मौसम पूर्वानुमान वेबसाइटों के अनुसार, शनिवार को पल्लेकेले में सुबह में बारिश की 67 प्रतिशत और शाम में बारिश की 94 प्रतिशत संभावना है।
Sep 02, 2023, 9:25 AM IST

शुरुआती घंटों के दौरान बारिश रुकने की उम्मीद

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, कैंडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक खेल के शुरुआती घंटों के दौरान बारिश रुकने की उम्मीद है। लेकिन सूर्यास्त के बाद फिर से बारिश होने की उम्मीद है। शाम को लगभग 7 बजे बारिश शुरू हो सकती है।
Sep 02, 2023, 9:07 AM IST

कैंडी में आज पूरे दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कैंडी में आज पूरे दिन बादल छाए रहने और बार-बार बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। भारत-पाक मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ऐसे में शनिवार को लगभग 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+