IND vs OMA: रिंकू सिंह की होगी आज के मैच में वापसी? टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर
IND vs OMA Predicted Playing XI: एशिया कप में आज टीम इंडिया लीग चरण में अपने अंतिम मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारत का सामना ओमान से होना है। दोनों ही टीमों के लिए इस इवेंट में लीग स्टेज का यह अंतिम मैच है। ओमान पहले ही इस टूर्नामेंट के सुपर-4 चरण से बाहर हो गई है।
भारत ने अब तक खेले गए अपने दो मैचों में धांसू जीत दर्ज की है, ऐसे में आज होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने का फैसला लिया जा सकता है। दो मैचों में लगातार खेलने वाले कुछ प्लेयर्स को अब आराम देते हुए बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना जा सकता है।

IND vs OMA: रिंकू सिंह पर नज़र
भारतीय टीम में सबसे अहम बदलाव जिसे देखा जा रहा है, वह रिंकू सिंह हैं। अब तक दो मैचों में रिंकू सिंह को खेलने का मौका नहीं मिला है, अगर उनको टीम में लाया जाएगा, तो किसी को बाहर करना पड़ेगा। उनको अक्षर पटेल या तिलक वर्मा में से किसी एक के स्थान पर शामिल किया जा सकता है।
उधर गेंदबाजी में एक बड़ा बदलाव अर्शदीप सिंह के रूप में दिखाई दे सकता है, उनको बुमराह की जगह लाया जा सकता है। अर्शदीप सिंह एशिया कप में अब तक दोनों मैचों में बाहर ही बैठे हैं। ऐसे में उनको टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है और बुमराह को आराम देकर रविवार के दिन पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में खेलने के लिए वापस लाया जा सकता है। अर्शदीप सिंह अपने 100 टी20 विकेट पूरे करने से महज एक विकेट दूर हैं।
IND vs OMA: हर्षित राणा की वापसी?
अगर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जाता है, तो एक स्पिनर को बाहर करना पड़ेगा। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से कोई एक बाहर जाएगा, तभी हर्षित राणा को खेलने का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा नहीं होगा, तो उनको बाहर ही रहना पड़ेगा। अबू धाबी में पिच के हिसाब से भी निर्णय लिया जाएगा। अगर स्पिनरों के लिए मदद दिखाई देगी, तो राणा बाहर ही रहेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा












Click it and Unblock the Notifications