सैमसन की फिफ्टी के बाद कुलदीप यादव ने किया काम खराब, भारतीय टीम सबसे बड़ा स्कोर बनाने से चूकी

IND vs OMA: भारतीय टीम ने एशिया कप में ओमान के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 188 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन ने एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

टॉस जीतकर भारत ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ क्योंकि शुभमन गिल का बल्ला नहीं चल पाया। गिल सिर्फ 5 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद खेलने के लिए आए संजू सैमसन ने धांसू अंडा में बैटिंग की।

ind vs oma

उनका साथ अभिषेक शर्मा ने दिया, जो पहले ही तूफानी रूप अपनाकर खड़े थे। अभिषेक और सैमसन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। अभिषेक ने 15 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। वह 5 चौके और 2 छक्के माने में सफल रहे।

सैमसन एक छोर पर थे, उधर हार्दिक पांड्या को प्रमोट किया गया लेकिन वह दुर्भाग्य से नॉन स्ट्राइक छोर पर गेंदबाज के हाथ से गेंद लगकर स्टम्प्स पर टकराने से रन आउट हो गए।अक्षर पटेल को भी बैटिंग लाइनअप में ऊपर प्रमोट क्यिया गया और वह भी तबाही मचाने वाले अंदाज में आए।

अक्षर पटेल 13 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन शिवम दुबे का बल्ला नहीं चल पाया, वह सिर्फ 5 रन बना पाए। सैमसन फिफ्टी जड़ने के बाद 44 गेंदों में 56 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद तिलक वर्मा 29 रन बना चलते बने। सूर्यकुमार यादव अंत तक खेलने नहीं आए।

कुलदीप यादव ने काम खराब कर दिया। अंतिम ओवर में उन्होंने 3 गेंद खेलकर एक रन बनाया। इससे भारत इस सीजन सबसे बड़ा स्कोर करने से चूक गया। अंतिम गेंद पर हर्षित राणा ने छक्का जड़कर स्कोर 8 विकेट पर 188 रक पहुंचा दिया। हांगकांग के खिलाफ अफगानिस्तान ने भी इतना ही स्कोर किया था। दोनों टीमों का इस एशिया कप में यह सबसे बड़ा स्कोर है। कुलदीप यादव उन 3 गेंदों में कुछ अच्छा करते, तो भारत इस सीजन का एक रिकॉर्ड कायम कर देता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+