IND vs OMA: भारतीय टीम ने बनाया अनोखा टी20 रिकॉर्ड, ओमान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रच दिया इतिहास
IND vs OMA: एशिया कप में अबू धाबी के मैदान पर भारतीय टीम ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ओमान के खिलाफ टीम इंडिया ने के बल्लेबाज जब मैदान पर उतरे, तो टीम के नाम टी20 इंटरनेशनल में एक ऐसा कीर्तिमान हासिल किया, जो सिर्फ पाकिस्तान के नाम है।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस ईटकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर उतरे। भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 250वां मुकाबला था, टीम इंडिया ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन गई।

टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम पाकिस्तान की है। सबसे पहले पाकिस्तान ने ही 250 मैचों का आंकड़ा हासिल किया था। हालांकि भारत का रिकॉर्ड जीत-हार के मामले में पाकिस्तान से बेहतर है। पाक ने कुल 275 मैच खेलते हुए 157 में जीत दर्ज की थी।
भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ मुकाबले से पहले कुल 249 मैच खेलते हुए 166 में जीत दर्ज की है। लिस्ट में तीसरा स्थान न्यूजीलैंड का है। कीवी टीम ने कुल 235 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 123 में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज ने 228 और श्रीलंका ने कुल 212 मुकाबले खेले हैं।
भारत और पाकिस्तान ने इस एशिया कप में लीग स्टेज का मुकाबला खेला था, भारतीय टीम को इसमें जीत दर्ज करने का मौका मिला। दोनों टीमों के बीच सुपर फॉर चरण में एक बार फिर से मुकाबला देखने को मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications