IND vs NZ: सवा लाख लोगों के सामने भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, संजू-अभिषेक से कीवी गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीख

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनरों ने धागा खोल दिया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने नई गेंद को धोकर चमक खराब कर दी। कीवी गेंदबाजों को समझ नहीं आया कि गेंद कहां डालनी है। भारत ने पावरप्ले में नया रिकॉर्ड बना दिया।

टीम इंडिया ने पावरप्ले में 92/0 का स्कोर बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। इस दौरान संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्ष की गेंदबाजी की धज्जियाँ उड़ा दी। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली।

ind vs nz

टी20 विश्व कप के पावरप्ले में यह सबसे बड़ा स्कोर है। अब तक 6 ओवरों में अन्य किसी टीम ने 92 का स्कोर बिना किसी नुकसान के नहीं बनाया था। इस मामले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का कीर्तिमान तोड़ डाला। विंडीज ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 1 विकेट पर 92 रनों का स्कोर बनाया था।

साल 2014 में नीदरलैंड ने बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए मुकाबले के दौरान आयरलैंड के खिलाफ 1 विकेट के नुकसान पर 91 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 2016 में इंग्लैंड ने मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट पर 89 रन बनाए थे। 2026 में भारत ने नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में पावरप्ले के दौरान 1 विकेट पर 86 रनों का स्कोर बनाया।

फिफ्टी जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा नहीं टिके और आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और 3 छक्के जमाए। पहले विकेट के लिए उन्होंने सैमसन के साथ मिलकर 98 रनों की भागीदारी की।

उधर संजू सैमसन भी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने इस इवेंट का लगातार तीसरा अर्धशतक जमा डाला। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद सैमसन ने बागडोर अपने हाथों में ली। टीम इंडिया ने 12 ओवर के खेल में ही 160 का स्कोर पार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+