IND vs NZ 1st ODI Live: टीवी या मोबाइल? कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे बिल्कुल FREE
IND vs NZ Live Streaming Free: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुप्रतीक्षित तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी से वडोदरा में होने जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर को एक्शन में देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस रोमांचक मुकाबले को बिल्कुल फ्री में लाइव (Free Live Streaming) कहां देखा जाए? अगर आप भी पैसे खर्च किए बिना मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो यहाँ पूरी जानकारी दी गई है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मुकाबला देखा जा सकता है।

मोबाइल पर यहाँ देखें 'फ्री' लाइव मैच (IND vs NZ Live)
- स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के डिजिटल राइट्स जियोस्टार के पास हैं।
- आप अपने मोबाइल पर जियोस्टार ऐप के जरिए मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
- इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन या रिचार्ज की जरूरत है और आपके पास डेटा पैक होना चाहिए।
- यहाँ आप 4K हाई-डेफिनिशन और अपनी पसंदीदा भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल आदि) में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं।
टीवी पर कहाँ आएगा लाइव टेलीकास्ट (IND vs NZ Live)
यदि आप डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करते हैं, तो आप DD Sports चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण मुफ्त में देख सकते हैं। केबल टीवी या टाटा प्ले/एयरटेल डिजिटल टीवी यूजर्स के लिए यह मैच Star Sports नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर पर उपलब्ध होगा।
मैच का समय और वेन्यू (Match Timing & Venue)
- मुकाबला: भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे
- तारीख: 11 जनवरी, 2026
- टॉस का समय: दोपहर 1:00 बजे (IST)
- मैच शुरू: दोपहर 1:30 बजे (IST)
- स्थान: BCA स्टेडियम, वडोदरा
IND vs NZ: पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
वडोदरा की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहाँ रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी फैंस को पूरे 100 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications