'जाने जां ढूंढता फिर रहा...', अनुष्का को खोजते-खोजते बालकनी पर जा लटके विराट कोहली, देखें Video
Virat Kohli-Anushka Sharma: विश्वकप 2023 में बुधवार को भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में विराट कोहली ने सफलता का नया इतिहास रचा। उन्होंने वनडे करियर में 50 शतक लगाकर क्रिकेट के भगवान 'सचिन तेंदुलकर' के महाशतक के रिकार्ड को तोड़ दिया।

जिस वक्त कोहली ने शतक बनाया वो पल अनमोल था, जिसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल सकता है क्योंकि एकदिवसीय मैचों में पचास शतक बनाने वाले कोहली विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
भगवान को सलाम और प्यार को भेजा किस
कोहली ने अपनी सेंचुरी के बाद दर्शक दीर्घा में बैठे सचिन को झुककर सलाम किया और वहीं स्टैंड में बैठी अपनी लेडी लव अनुष्का को फ्लाइंग किस' भेजकर अपनी खुशी जाहिर की। कोहली का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने भी उनकी काफी तारीफ की।
अनुष्का को खोजते-खोजते बालकनी पर जा लटके विराट कोहली
लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया कोहली का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो ड्रेसिंग रूम वाली बालकनी में अनुष्का को खोजते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक की वो स्टैंड के ऊपरी हिस्से की ओर देखने के लिए बालकनी में लटक भी गए लेकिन उन्हें अपनी बीवी अनुष्का वहां नजर नहीं आईं।
अनुष्का के देखने के लिए बेचैन हुए विराट कोहली
जबकि स्टैंड में अनुष्का बैठी हुई थीं लेकिन उन्होंने भी विराट को नहीं देखा। कोहली की इस बेचैनी पर लोगों ने काफी फनी कमेंट किए हैं, जो कि अब काफी वायरल हो रहा है।
'कोहली गाना गा रहा है जानेमन तुम हो कहां?'
एक यूजर ने लिखा कि 'कोहली गाना गा रहा है जानेमन तुम हो कहां?', तो किसी ने लिखा -'जाने जां...तुम कहां', अनुष्का को खोजते-खोजते बालकनी पर जा लटके विराट कोहली'।
'दोनों बहुत ज्यादा प्यारे हैं'
कहा कि 'इश्क जो ना कराए वो कम ही है', तो एक ने लिखा कि 'दोनों बहुत ज्यादा प्यारे हैं' तो किसी ने लिखा कि 'दोनों हर पल साथ-साथ' ही रहते हैं। तो किसी ने लिखा 'प्यार में पड़े पुरुषों की बात ही कुछ और होती है।' फिलहाल विराट-अनुष्का ही इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग उन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
'वास्तव में तुम भगवान के बच्चे हो'
आपको बता दें कि विराट के महान शतक पर अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी पोस्ट भी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि 'भगवान सबसे अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। तुम्हारे प्यार को पाने के लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। तुम्हे दिन पर दिन और मजबूत बनते हुए देखना और वह सब हासिल करना, जो कुछ तुम चाहते हो, वो सब बहुत स्पेशल है, तुम खुद के और खेल के लिए हमेशा ईमानदार रहे हो, वास्तव में तुम भगवान के बच्चे हो'।












Click it and Unblock the Notifications