IND vs NZ: विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से मचाया तहलका, मैच से पहले कीवी खिलाड़ी का बड़ा बयान

IND vs NZ Virat Kohli: विराट कोहली रविवार को अपना 300वां वनडे खेलने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी आइकन की "विरासत" युवा क्रिकेटरों की पीढ़ियों को "प्रेरित" करते हुए वर्षों तक चमकती रहेगी। कोहली सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

फिलिप्स ने कही दिल जीतने वाली बात (IND vs NZ Virat Kohli)

कभी आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कोहली के साथ खेलने वाले फिलिप्स ने कहा कि जाहिर है, वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना शानदार है। फिलिप्स ने कहा कि वह अविश्वसनीय रूप से मेहनती हैं और उन्होंने खेल के लिए जो कुछ किया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों के लिए भी जो कुछ किया है, वह बिल्कुल शानदार है।

IND vs NZ 1

उन्होंने शनिवार को भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले से पहले कहा कि आधुनिक समय के क्रिकेट में 300 वनडे खेलना, जहां जोर टी20 पर चला गया है, एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भविष्य में उनकी विरासत को लंबे समय तक याद रखा जाएगा, जिससे बहुत से लोग प्रेरित होंगे। 300 वनडे, यह एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर आज के दौर में, जहां वनडे क्रिकेट पहले की तरह नहीं खेला जाता। इसलिए, यह उनके लिए वाकई शानदार है।

फिलिप्स ने उम्मीद जताई कि सीनियर खिलाड़ी केन विलियमसन भी जल्द ही कोहली के साथ मिलकर रन बनाने के मामले में शामिल हो जाएंगे। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़कर इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी दिखाई, लेकिन विलियमसन अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+