IND VS NZ: मैच के बीच में कोहली ने दिया अनुष्का को फ्लाइंग किस तो अभिनेत्री ने किया ये काम, Video

Virat Kohli flying Kiss : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस वक्त टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रोचक मुकाबला चल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा और विस्फोटक शुभमन गिल ने टीम को तेज शुरुआत दी और ताबड़तोड़ चौके-छक्के जड़े लेकिन रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हो गए और इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने खेल को आगे बढ़ाया।

 Anushka Sharma Virat Kohli

इसी बीच विराट कोहली को साउथी ने एक शार्ट ऑफ लेंथ बॉल फेंकी जो कि उनके पैड से टकराई, जिस पर न्यूजीलैंड ने आउट की अपील की, हालांकि अंपायर ने उसे नॉट आउट करार दे दिया लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इसके लिए डीआरएस मांगा, हालांकि ये फैसला उन्हीं पर भारी पड़ा क्योंकि कोहली नॉट आउट करार दिए गए।

अनुष्का शर्मा ने गॉड को बोला Thank You

जिस वक्त कोहली के लिए डीआरएस मांगा जा रहा था उस वक्त मैदान में कोहली और दर्शक दीर्घा में उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी परेशान नजर आ रही थीं और जैसे ही फैसला कोहली के पक्ष में आया, अनुष्का शर्मा ने हाथ जोड़कर ईश्वर को थैंक्यू बोला, उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया, जिसकी लोग तारीफ करते थक नहीं रहे थे कि इसके बाद कोहली ने जो मैदान में किया वो और भी कमाल का था।

अनुष्का ने भी कोहली को प्यार भरा रिटर्न गिफ्ट दिया

दरअसल डीआरएस में नॉट आउट करार दिए जाने के बाद खुश होकर कोहली ने अनुष्का की ओर देखा और उन्हें 'फ्लाइंग किस' दिया तो वहीं अनुष्का ने भी उन्हें 'फ्लाइंग किस' करके रिटर्न गिफ्ट दिया। दोनों का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि 'ये दोनों बहुत प्यारे हैं, तो किसी ने लिखा कि 'दोनों का प्यार अलग लेवल का है'। तो किसी ने लिखा कि 'ये है असली वाला प्यार।'

सोशल मीडिया पर छाए विराट-अनुष्का

फिलहाल दोनों लोग इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मालूम हो कि विराट और अनुष्का इन दिनों अपने दूसरे बच्चे को लेकर भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा दोबारा से मां बनने वाली हैं और वो गर्भवती हैं, हालांकि विराट-अनुष्का दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की है।

ढीले-ढाले कपड़े में नजर आईं अनुष्का शर्मा

मालूम हो कि दोनों को पहले से ही शादी से एक बेटी है, जिसकी सूरत आज तक किसी ने नहीं देखी है। आजकल अनुष्का काफी ढीले-ढाले कपड़े में नजर आती हैं, आज के मैच में भी वो लंबा कुर्ता वो भी जैकेट वाला पहनें दिख रही हैं, लोगों का कहना है कि वो इस तरह से अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। देखते हैं कि अनुष्का-विराट इस सच से कब पर्दा उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+