IND vs NZ: कोहली-रोहित के नाम ऐतिहासिक कीर्तिमान, भारत ने बनाया कौन सा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs NZ Final: दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पराजित कर ख़िताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने एक नया इतिहास लिख दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले दस महीनों में ही भारत ने दूसरी बार आईसीसी का ख़िताब जीता है।
भारत ने साल 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी और दस साल से ज्यादा समय के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया ने टाइटल हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में कई धांसू कीर्तिमान बने। उनके बारे में जानना अहम है।

भारत का सातवां आईसीसी टाइटल
भारतीय टीम ने इस इवेंट में जीत के साथ ही सातवीं बार आईसीसी इवेंट जीत लिया। इनमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब शामिल है। भारतीय टीम से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया के पास 10 टाइटल है, वेस्टइंडीज ने 5 टाइटल जीते हैं।
तीन चैम्पियंस ट्रॉफी वाली इकलौती टीम
भारत ने साल 2002 की चैम्पियंस ट्रॉफी में जॉइंट विनर का टाइटल जीता था, इसके बाद टीम इंडिया ने 2013 में फाइनल जीता था और अब एक और ट्रॉफी जीतकर तीसरा ख़िताब जीता है। भारत के अलावा तीन आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी किसी अन्य टीम ने नहीं जीती है।
रोहित शर्मा का बेस्ट स्कोर
रोहित शर्मा ने आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में कभी फिफ्टी नहीं जमाई थी लेकिन इस बार उनका बल्ला जमकर चला। रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 76 रन जड़े। पहली बार उनकी फिफ्टी आई और टीम की जीत में अहम साबित हुई।
दूसरी बार शतकीय भागीदारी
भारत की तरफ से चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में रोहित और गिल की शतकीय भागीदारी हुई, टीम इंडिया के लिए इससे पहले सचिन और गांगुली ने ओपन करते हुए 2000 में नैरोबी में खेलते हुए फाइनल में शतकीय भागीदारी की थी। 2017 में पाकिस्तान के फखर जमान और अजहर अली ने भी शतकीय भागीदारी की थी।
रोहित शर्मा हुए धोनी के क्लब में शामिल
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में जीता था। रोहित शर्मा ने भी अब लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है। रोहित शर्मा ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता और 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
रोहित शर्मा-कोहली के लिए चौथा आईसीसी टाइटल
रोहित शर्मा ने अपना चौथा आईसीसी इवेंट जीता है। इससे पहले साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेले थे और जीत दर्ज की थी। 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी वह खेले और जीत दर्ज की। अब यह चौथा इवेंट उनके नाम हुआ है। कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप जीता, 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब यह टाइटल अपने नाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications