IND vs NZ: मैदान पर आया इन 5 भारतीय सूरमाओं का तूफान, सबसे तेज अर्धशतक जड़ रचा इतिहास
IND vs NZ T20I series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में अब तक पांच ऐसे मौके आए हैं जब भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ बेहद कम गेंदों में अर्धशतक पूरे किए। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अलावा शिवम दुबे और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं।
अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में किया कमल (IND vs NZ T20I series)
अभिषेक शर्मा ने गुवाहाटी के मैदान पर भारतीय टी-20 इतिहास के सबसे दमदार पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर कीवी गेंदबाजों की दिशा बिगाड़ दी। उनकी बल्लेबाजी की विशेषता उनकी क्लीन हिटिंग और पावरप्ले का सही इस्तेमाल रही। यह पारी आधुनिक टी20 में ओपनिंग स्लॉट की बल्लेबाजी को बताने का काम करती है।

शिवम दुबे का आया तूफान
मिडल ऑर्डर में शिवम दुबे की भूमिका एक फिनिशर और स्पिन हिटर की रही है। विशाखापत्तनम में उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता और लंबे कद का लाभ उठाते हुए मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उनकी पारी में पावर-हिटिंग का ऐसा नमूना दिखा, जिसने कीवी कप्तान को गेंदबाजी में बदलाव करने का मौका ही नहीं दिया।
ईशान किशन की दमदार वापसी
रायपुर की पिच पर ईशान किशन ने अपनी तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन पेश किया। 21 गेंदों में जड़ा गया यह अर्धशतक उनके आत्मविश्वास को बताता है। किशन ने स्पिनर्स के खिलाफ फुटवर्क का इस्तेमाल कर मैदान के चारों ओर रन बटोरे, जिससे भारत को एक ठोस शुरुआत मिली।
अभिषेक शर्मा ने फिर किया कमाल
सीरीज के शुरुआती दौर में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला था। नागपुर टी20 में उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़कर यह संकेत दे दिया था कि वे इस पूरी सीरीज में किस मंशा के साथ उतरने वाले हैं। उनकी इस पारी ने भारतीय पारी की लय निर्धारित की थी।
फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रायपुर में 23 गेंदों में अर्धशतक लगाकर एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज माना जाता है। उनकी '360-डिग्री' शॉट मेकिंग ने न्यूजीलैंड के फील्ड सेट को पूरी तरह विफल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications