रोहित शर्मा का ऐतिहासिक विस्फोट! वडोदरा में रच दिया 150 साल का सबसे बड़ा कीर्तिमान, इसे कोई नहीं तोड़ पाएगा
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वडोदरा की धरती एक और स्वर्णिम अध्याय की गवाह बन गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसा कर दिखाया, जो आज तक 150 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया। मैदान पर बल्ला चला और एक धांसू रिकॉर्ड बन गया।
मैच की शुरुआत भले ही सामान्य लगी हो, लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा ने अपने अंदाज़ में छक्के लगाने शुरू किए, पूरा स्टेडियम झूम उठा। सिर्फ दो छक्कों ने रोहित को क्रिकेट की उस ऊंचाई पर पहुंचा दिया, जहां आज तक कोई नहीं पहुंच सका। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने कुल छक्कों की संख्या 650 तक पहुंचा दी।

IND vs NZ: हिटमैन ने बजाय डंका
यह आंकड़ा अपने आप में ऐतिहासिक है। रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन चुके हैं। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट को मिलाकर यह उपलब्धि हासिल करना किसी सपने से कम नहीं। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी इस मुकाम के आसपास तक नहीं पहुंच पाया था।
क्रिकेट इतिहास में छक्के हमेशा ताकत, टाइमिंग और आत्मविश्वास का प्रतीक रहे हैं, और रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही 'हिटमैन' नहीं कहा जाता। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में जैसे-जैसे उनका बल्ला गरजा, वैसे-वैसे रिकॉर्ड बुक में नए पन्ने जुड़ते चले गए।
IND vs NZ: रोहित का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल
टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम 88 छक्के दर्ज हैं, जहां धैर्य और तकनीक की सबसे ज़्यादा परीक्षा होती है। वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 357 छक्के जड़कर खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक लिमिटेड ओवर्स बल्लेबाज़ों में शामिल किया, जबकि टी20 इंटरनेशनल में रोहित के बल्ले से 205 छक्के निकले हैं। तीनों फॉर्मेट में यह निरंतर आक्रामकता ही उन्हें 650 इंटरनेशनल सिक्सेस के ऐतिहासिक मुकाम तक ले गई और उन्हें दुनिया का इकलौता बल्लेबाज़ बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications