IND vs NZ Record: भारत-न्यूजीलैंड मैच में बन सकते हैं ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स, इतिहास रचने को तैयार किंग कोहली!
IND vs NZ Record: भारत और न्यूजीलैंड रविवार को दुबई में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के अंतिम मैच में आमने-सामने होंगे। सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के साथ दोनों टीमें सेमीफाइनल से पहले खुद की स्थिति को मजबूत करने के लिए मैदान में उतरेगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के पास ही कई धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं जो इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
विराट कोहली खेलेंगे 300वां वनडे (IND vs NZ Record)
भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली अपना 300वां वनडे मैच खेलेंगे। कोहली ने अपने करियर में अनगिनत रिकॉर्ड्स बनाए हैं और उनकी बल्लेबाजी के प्रति समर्पण ने उन्हें दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाई है। उनका यह 300वां वनडे मैच क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम दर्ज कर देगा। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ ही टीम इंडिया को कई अहम जीत दिलाई हैं।

कोहली बना सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक रन
विराट कोहली को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 52 रनों की जरूरत है। कोहली के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन अवसर है, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन
विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 106 रनों की आवश्यकता है। इस आंकड़े को पार करने के बाद वह भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में इतिहास में नाम दर्ज करवा सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3000 रन
विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,000 रन पूरे करने के लिए 85 रनों की आवश्यकता है। यह एक बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि एक टीम के खिलाफ 3,000 रन पूरे करने का आंकड़ा किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी मायने रखता है।
ये खिलाड़ी भी बनाएंगे बड़े रिकॉर्ड
केएल राहुल को वनडे क्रिकेट में 3,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 56 रन और चाहिए। रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ 1,000 वनडे रन पूरे करने के लिए केवल 18 रन और चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ 500 वनडे रन पूरे करने के लिए श्रेयस अय्यर को 16 रन और चाहिए। केन विलियमसन को भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,500 रन पूरे करने के लिए उन्हें 63 रन और चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications