IND vs NZ: 'यह बेस्ट शतकों में से एक है," भारत को हराने के बाद विलियमसन का बयान

ऑकलैंड वनडे मैच में भारतीय टीम की हार के लिए टॉम लैथम की शतकीय पारी के अलावा कीवी कप्तान केन विलियमसन की नाबाद पारी भी जिम्मेदार है। विलियमसन ने नाबाद 94 रन बनाए। टीम इंडिया को इस मैच में हराने के बाद विलियमसन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम भारतीय टीम के स्कोर को प्रतिस्पर्धी टोटल मान रहे थे।

विलियमसन का बयान

विलियमसन का बयान

मैच के बाद विलियमसन ने कहा "आधे मैच तक मैं समझ रहा था कि यह प्रतिस्पर्धी स्कोर है क्योंकि विकेट टर्न भी करने लगा था। क्रॉस सीम से गेंदबाजी में मदद मिल रही थी। हम जानते हैं कि इस ग्राउंड पर आप साझेदारी करते हैं तो किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। टॉम लैथम ने अविश्वसनीय पारी खेली। हम ओवरों के बीच में बातचीत कर रहे थे।"

टॉम लैथम के शतक को बताया खास

टॉम लैथम के शतक को बताया खास

लैथम के शतक पर विलियमसन ने कहा कि मैंने अब तक जितने भी खास एकदिवसीय शतक देखे हैं, उनमें से यह एक था। यह अच्छा विकेट था लेकिन स्पिन ने अहम भूमिका निभाई। जीत दर्ज करना अच्छा है। जब हमने देखा कि विकेट टर्न करने लगा है, तो कई चीजें सोच रहे थे। मैं समझता हूँ कि तेज गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है। जिस तरह से टॉम खेले, मैंने बस साथ देने का प्रयास किया। दूसरे छोर से उनकी पारी देखना बेहद खास रहा।

उमरान मलिक का शानदार डेब्यू

उमरान मलिक का शानदार डेब्यू

इस मैच से उमरान मलिक ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना डेब्यू कर लिया। मलिक ने अपनी गति से कोई समझौता नहीं करते हुए तूफानी गेंदबाजी की। हालांकि उनकी गेंदों पर रन बने लेकिन वह डेब्यू मैच में 2 विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी गेंद की। डैरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे को उमरान मलिक ने अपना शिकार बनाया। ऐसे में कहा जा सकता है कि टीम इंडिया को जीत नहीं मिली लेकिन उमरान मलिक ने बेहतरीन डेब्यू कर लिया। भारत से मिले 307 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने 3 विकेट पर हासिल किया। टॉम लैथम ने नाबाद 145 और विलियमसन ने नाबाद 94 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+