IND vs NZ: इन 3 खिलाड़ियों के सामने है खेलने का बेस्ट चांस, फिर भी बेंच पर देखने पड़ सकते हैं मैच

कई बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज मौजूदा खिलाड़ियों के लिए जगह पक्की करने का सुनहरा मौका हैं लेकिन तीन खिलाड़ियों को शायद प्लेइंग 11 में भी जगह नहीं मिल पाएगी।

IND vs NZ ODI Series

श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज को 3-0 से जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड की चुनौती को स्वीकार करने जा रहे हैं क्योंकि मेन इन ब्लू हैदराबाद में पहले वनडे में तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत करने जा रहे हैं। तीन मैचों की सीरीज के बाद टी20 के भी तीन मैच खेले जाएंगे। हालांकि भारत अपने प्रमुख खिलाड़ियों केएल राहुल और अक्षर पटेल के बिना आगे बढ़ेगा लेकिन इससे कुछ खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।

इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनको पूरी सीरीज बैंच पर बैठकर ही देखनी पड़ सकती है। आइए देखते हैं वे कौन हो सकते हैं-

1. केएस भरत

1. केएस भरत

केएस भरत एक विकेटकीपर हैं जिनको केएल राहुल और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में जब ना राहुल मौजूद हैं ना ही पंत तो उनको मौका मिलने के चांस बढ़ जाते हैं और 29 वर्षीय बल्लेबाज आंध्र प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने प्रभावशाली बल्लेबाजी नंबरों के लिए पहले ही चर्चित रहा हैं जहां उन्होंने 64 लिस्ट ए मैचों में 76.98 की स्ट्राइक रेट से छह शतकों के साथ 1,950 रन बनाए हैं। लेकिन टीम प्रबंधन ईशान किशन को अब लगातार मौके देना चाहेगा जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम में ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाया था।

2. शाहबाज अहमद

2. शाहबाज अहमद

ऐसे ही रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की गैर मौजूदगी में भारत के लिए तीन मैच खेलने वाले बंगाल के हरफनमौला शाहबाज अहमद के लिए मौका बनता है जिन्होंने अक्टूबर 2022 में एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने वहां प्रभावित तो किया लेकिन टीम प्रबंधन शायद उनको प्लेइंग इलेवन में जगह ना दे क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ वाशिंगटन सुंदर के अनुभव को ज्यादा तवज्जों दे सकते हैं।

3. शार्दुल ठाकुर

3. शार्दुल ठाकुर

भारत के बहुत बड़े ऑलराउंडर बनने की संभावनाएं रखने के बावजूद शार्दुल ठाकुर ने वो तरक्की नहीं की जिसकी उम्मीद थी। हाल ही में वे बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने बांग्लादेश और उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ जो सफेद गेंद मुकाबले खेले उससे साबित हो गया कि हार्दिक पांड्या का वो कभी एक विकल्प नहीं बन पाएंगे।

ठाकुर की बैटिंग में वो बात नहीं है और तेज गेंदबाजों (मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या) की फॉर्म अच्छी चल रही है जिसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ठाकुर तभी टीम में शामिल होंगे जब उपरोक्त में कोई खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर बैठ जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+