IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे कब? LIVE मैच देखने का ये है धांसू तरीका
IND vs NZ ODI, Live Streaming: भारतीय टीम जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरने वाली है। वनडे के बाद भारत पांच टी-20 मैचों की मेजबानी करने के लिए भी तैयार है। यह सीरीज अगले महीने होने वाली टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भी भारत के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है। दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच 11 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।
विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी (IND vs NZ ODI, Live Streaming)
इस वनडे सीरीज की सबसे बड़ी चर्चा विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी है। ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी वर्तमान में घरेलू क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी) में अपना दमखम दिखा रहे हैं। दोनों ने हाल ही में शतक जड़कर यह साबित कर दिया है कि वे बड़ी सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस वनडे सीरीज की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी। हालांकि, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को भी टीम में शामिल कर लिया गया है।

श्रेयस अय्यर टीम में शामिल
सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी। वे अभी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। वे फिट घोषित किए जा चुके हैं, अब वह घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। वनडे सीरीज के तुरंत बाद होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज भारत के लिए 'ग्रैंड रिहर्सल' की तरह है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारत की आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज होगी।
लाइव मैच देखने का क्या है तरीका
क्रिकेट फैंस वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखने वाले फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे। भारत के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने का मौका होगा। इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजरें बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications