IND vs NZ: भारत की हार या न्यूजीलैंड की जीत? मैच को लेकर जादूगर तोते की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
IND vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के पिछले दो मैचों का भविष्य एक तोते ने बताया था और उन दिनों मैचों में भारत के जीत बताई गई थी। हुआ भी कुछ वही और टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुँच गई। आज भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम से होना है।
ग्रुप ए से आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। चैम्पियंस ट्रॉफी में यह आखिरी मुकाबला है, इसके बाद लीग चरण समाप्त होकर नॉक आउट आ जाएगा। सोशल मीडिया पर प्रिडिक्शन स्टार नामक एक अकाउंट पर तोते से मैच के बारे में भविष्यवाणी कराई जाती है।

बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी भविष्यवाणी की गई थी और यह सच साबित हुई थी। आज के मैच को लेकर भी भविष्यवाणी की गई है। पिंजरे में से छोड़ते ही तोता एक पर्चियों के ढेर से एक पर्ची उठा लेता है और अपने मालिक को देता है।
इसके बाद मालिक कैमरे पर इस पर्ची को दिखा देता है, जो विनर टीम का झण्डा होता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को लेकर भी यही पर्ची दिखाई गई है। इस पर्ची में टीम इंडिया का झण्डा दिखाया गया है, इसका मतलब है कि तोते ने भारत की जीत बताई है।
भारत ने अपने पिछले दोनों मैच दुबई में ही खेले थे। यह तीसरा मुकाबला है, जो टीम इंडिया वहां खेलेगी। न्यूजीलैंड ने अपने दो मैच पाकिस्तान में खेले थे और दोनों बार जीत दर्ज की थी। अब तीसरे मैच में द्केहना होगा कि क्या होता है। जीतने वाली टीम तालिका में टॉप पर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications