IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का ऐलान? इन 15 खिलाड़ियों को मौका मिलना तय!
IND vs NZ, ODI Squad: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर वनडे मैंच खेलने के लिए मैदान पर उतरने को पूरी तरह तैयार है। जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एक रोमांचक वनडे सीरीज खेली जानी है। बीसीसीआई जल्द ही इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने वाली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। 4 जनवरी को भारतीय टीम की घोषणा की जा सकती है।
रोहित-विराट का दमदार फॉर्म जारी (IND vs NZ, ODI Squad)
इस सीरीज में एक बार फिर अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर फैंस की नजरे होगी। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन और 'विजय हजारे ट्रॉफी' में लगाए गए शतकों ने यह साफ कर दिया है कि ये दोनों दिग्गज बेहतरीन लय में हैं। लिहाजा न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रोहित और कोहली के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

शुभमन गिल की वापसी तय, पंत का कटेगा पत्ता
सबसे बड़ी राहत की खबर शुभमन गिल को लेकर है। चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर रहे गिल अब पूरी तरह फिट हैं और उनकी वापसी तय मानी जा रही है। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन फिटनेस कारणों से उनके इस सीरीज में चुने जाने की संभावना बहुत कम है। वह फिलहाल बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में अपनी रिकवरी जारी रखेंगे। वहीं ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है।
बुमराह और हार्दिक को लेकर सस्पेंस
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह का चयन चर्चा का विषय बना हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन उनके वर्कलोड को मैनेज करना चाहता है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें लय हासिल करने के लिए वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, हार्दिक पंड्या की ऑलराउंडर के रूप में वापसी लगभग तय है, जो टीम को जरूरी संतुलन देने का काम करेंगे।
सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 11 जनवरी (वडोदरा)
दूसरा वनडे: 14 जनवरी (राजकोट)
तीसरा वनडे: 18 जनवरी (इंदौर)
भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।












Click it and Unblock the Notifications