IND vs NZ: धोनी के सामने सूर्या ने किया ऐसा कमाल जो माही भी नहीं कर सके! कोहली की भी रह गई थी ख्वाहिश अधूरी!
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 8 मार्च, 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को फाइनल में हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उन पुराने जख्मों पर मरहम है जो 2007, 2016 और 2021 में कीवी टीम ने भारतीय फैंस को दिए थे। कप्तान के तौर पर सूर्या ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं छू सके थे।
पहली बार मेजबान टीम बनी चैंपियन (IND vs NZ Final T20 World Cup 2026)
सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के तौर पर दो ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुए हैं। सूर्या भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का सफलतापूर्वक लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतकर बचाव किया है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी मेजबान देश अपनी धरती पर चैंपियन नहीं बना था। सूर्या ने सवा लाख दर्शकों के सामने अहमदाबाद में इस 'श्राप' को खत्म कर भारत को घरेलू जमीन पर विश्व विजेता बनाया।

न्यूज़ीलैंड को हराकर बनाया रिकॉर्ड
अतीत में न्यूज़ीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के लिए एक पहेली बनी हुई थी। 2016 में नागपुर में 79 रन पर सिमटने की यादें हों या 2021 की दुबई वाली करारी हार, कीवी स्पिनर्स हमेशा भारी पड़ते थे। लेकिन सूर्या की कप्तानी में भारत ने फाइनल में रिकॉर्ड 255/5 का स्कोर खड़ा कर न्यूज़ीलैंड को मानसिक रूप से मैच से बाहर कर दिया। 16वें ओवर में तीन विकेट (संजू, ईशान और खुद सूर्या) गिरने के बावजूद कप्तान ने धैर्य नहीं खोया और शिवम दुबे के जरिए आखिरी ओवर में 24 रन बटोरकर कीवियों के सामने रनों का अंबार खड़ा कर दिया।
मैदान पर कप्तानी का जादू
256 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव करते समय सूर्या की फील्ड प्लेसमेंट और गेंदबाजों का रोटेशन सटीक रहा। उन्होंने बुमराह पर भरोसा जताया, जिन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को चलता किया। अक्षर पटेल का पावरप्ले में इस्तेमाल मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। सूर्या ने न केवल मैच जीता, बल्कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत की हार के सिलसिले को भी हमेशा के लिए खत्म कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications