IND vs NZ: क्या संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा, कोहली का छलका दर्द
IND vs NZ Final Highlights: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही भारत ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल मैच जीतने के बाद अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर रोहित की तरफ से कोई बयान नहीं आया।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान (IND vs NZ Final Highlights)
रोहित शर्मा ने जीत के बाद कहा कि टीम के खिलाड़ियों को बैक करने का फायदा मिला है। पिछले कुछ सालों में हमने अलग-अलग तरह से मुकाबले खेले हैं। शुरुआती ओवर अटैकिंग माइंडसेट को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि मेरे दिमाग में ये बात क्लीयर रहती थी कि मुझे शुरुआती पांच-छह ओवर का फायदा उठाना है। इसलिए मेरी कोशिश रहती है कि बेटिंग में गहराई हो, जिससे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी कर पाये।

विराट कोहली ने जीता दिल
इस जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि यह शानदार रहा, हम ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरे के बाद वापसी करना चाहते थे और एक बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते थे, इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी जीतना शानदार है। ड्रेसिंग रूम में बहुत प्रतिभा है, वे अपने खेल को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और हम उनकी मदद करने में खुश हैं, अपना अनुभव साझा कर रहे हैं और यही बात इस भारतीय टीम को इतना मजबूत बनाती है।
कोहली ने की टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ
कोहली ने आगे कहा कि ये वो चीजें हैं जो आप अपनी टीम के लिए करना चाहते हैं, दबाव में खेलना और अपना हाथ ऊपर रखना। पूरी टीम में हर किसी ने कभी न कभी (टूर्नामेंट के दौरान) अपना हाथ ऊपर रखा है, सभी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, हम एक शानदार टीम का हिस्सा रहे हैं, अभ्यास सत्रों में हमने जो काम किया है, उससे हमें काफी मदद मिली।
मुझे लगता है कि हमारे पास एक ऐसी टीम है जो अगले 8 सालों तक दुनिया से मुकाबला करने के लिए तैयार है। कोहली के मुताबिक शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया है, श्रेयस ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं, केएल ने मैच फिनिश किए हैं और हार्दिक ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications