IND vs NZ Final: अपने आंसुओं को नहीं रोक पाया न्यूजीलैंड का यह मैच विनर, ये बड़ी ख्वाहिश रह गई अधूरी

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी रविवार को दुबई में भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से बाहर हो गए। फाइनल मैच से बाहर होने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए। चोट के कारण मैट हेनरी को बेंच पर बैठाना पड़ा, क्योंकि वह कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें बुधवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में चोट लगी थी।

मेट हेनरी को लगी थी चोट (IND vs NZ Final)

मेट हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन हेनरिक क्लासेन को आउट करने के लिए कैच लेते समय उनके कंधे में चोट लग गई थी। वह मैदान से चले गए लेकिन मैच के अंत में दो ओवर गेंदबाजी करने के लिए वापस लौटे। वापस आने के बाद उन्हें मैदान में डाइव करते हुए भी देखा गया। इसके बाद से ही भारत के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में खेलना तय नहीं था।

IND vs NZ 1

हेनरी की आंखों में आए आंसू

फाइनल मैच से पहले हेनरी को टीम के फैसले को स्वीकार करना पड़ा, लेकिन वह अपने आंसू नहीं रोक पाए क्योंकि वह मैच फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए। टॉस से कुछ मिनट पहले, 33 वर्षीय हेनरी को अपनी गीली आंखें पोंछते हुए देखा गया, जबकि कोच गैरी स्टीड ने उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें सांत्वना दी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मेट हेनरी का प्रदर्शन रहा है दमदार

मेट हेनरी के मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन की बात करें तो वे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे हैं, उन्होंने चार मैचों में 16.70 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पिछले रविवार को भारत के खिलाफ़ ग्रुप स्टेज में देखने को मिला, जब उन्होंने 42 रन देकर 5 विकेट लेकर पांच विकेट हासिल किए। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलने की उनकी ख्वाहिश अधूरी रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+