IND vs NZ: रोहित शर्मा ने Final से पहले की ब्रायन लारा की बराबरी, 'हिटमैन' की कप्तानी पर लगा बड़ा दाग!
IND vs NZ Final 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की टॉस के मामले में वनडे क्रिकेट में यह लगातार 15वीं हार है, रोहित शर्मा के लिए यह लगातार 12वीं हार है। ऐसे में अब भारत को पांच मैचों में चौथी बार लक्ष्य का पीछा करने से पहले ब्लैक कैप्स की बल्लेबाजी को सीमित करने का काम करना होगा।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा एक बड़े अनचाहे रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। रोहित ने लगातार 12वीं बार टॉस हारकर वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने अक्टूबर 1998 और मई 1999 के बीच इसी तरह का सिलसिला झेला था।

टॉस में उनकी बदकिस्मती का सिलसिला अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप फाइनल से शुरू हुआ। रोहित शर्मा अगर एक और टॉस हार जाते हैं तो वह ODI में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।
वनडे में किसी कप्तान द्वारा लगातार सबसे ज़्यादा टॉस हारने वाले खिलाड़ी
- 12 - ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज, अक्टूबर 1998 - मई 1999)
- 12 - रोहित शर्मा (भारत, नवंबर 2023 - मार्च 2025)
- 11 - पीटर बोरेन (नीदरलैंड, मार्च 2011 - अगस्त 2013)
रोहित शर्मा का टॉस हारने का सिलसिला
वनडे मैचों में टॉस हारने का सिलसिला 19 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से हुई थी टॉस हारने के बावजूद रोहित शर्मा भारत की संभावनाओं को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां काफी बार आ चुके हैं, कभी पहले बल्लेबाजी की है, कभी पहले गेंदबाजी की है, हमें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। इसमें ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है, हमने चेज़ किया है और जीते भी हैं।'
रोहित शर्मा ने बताया क्या है असली चुनौती?
टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि, आखिरकार, जो महत्वपूर्ण है, वह यह है कि आप कितनी अच्छी तरह खेलना चाहते हैं। यही हमने ड्रेसिंग रूम में बात की है, टॉस की चिंता न करने की और सिर्फ अच्छा खेलने की। यही हमने किया है और आज भी यही करना है। न्यूजीलैंड पिछले कुछ सालों से बहुत अच्छी टीम रही है, वे आईसीसी टूर्नामेंट्स में अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। हमारी चुनौती अब उनके खिलाफ अच्छा खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications