IND vs NZ Final: अनुष्का शर्मा ने श्रेयस अय्यर को दी लाइव मैच में गाली? वीडियो तेजी से हुआ वायरल

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में प्लेयर्स के साथ दर्शकों का उत्साह भी चरम पर है। भारतीय टीम एक बार फिर से टॉस हार गई और कीवी टीम ने बल्लेबाजी करना का फैसला लिया। कीवी टीम ने नई गेंद पर तेजी से रन बनाए।

भारतीय टीम के गेंदबाजों की धुनाई करने का कम रचिन रविन्द्र ने किया। रविन्द्र ने अपनी तेज बैटिंग से गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया। इसके बाद रोहित शर्मा ने गेंदबाजी पर वरुण चक्रवर्ती को बुलाया और आठवें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसे किसी ने पसंद नहीं किया।

ind vs nz

रचिन रविन्द्र को आउट करने का मौका आया था। मिडविकेट पर उनका कैच श्रेयस अय्यर के पास चला गया लेकिन अय्यर ने इसे छोड़ दिया। स्टेडियम में मौजूद हर फैन इससे नाराज हो गया। कप्तान रोहित और कोहली भी खुश नहीं थे। उनके अलावा स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी आया।

अनुष्का शर्मा काफी नाराज़ दिखाई दीं। श्रेयस अय्यर के कैच छोड़ने पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया और एक तरह से वह जोर से चिल्लाने लगीं। कैमरे पर उनको दिखाया गया। वह काफी ज्यादा नाखुशी नजर आईं। स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक नाखुश थे और अनुष्का भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाईं, वह गाली देने वाली थीं लेकिन आधा शब्द बोलकर खुद को रोका। हालांकि वीडियो तेजी से वायरल तुरंत हो गया।

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने इसी ओवर में अनुष्का को खुश होने का मौका दे दिया। वरुण चक्रवर्ती ने कीवी ओपनर विल यंग को आउट करते हुए वापस भेज दिया। अनुष्का शर्मा ख़ुशी से झूम उठीं। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ और ग्यारहवें ओवर में धमाल देखने को मिला।

कुलदीप यादव ने आते ही पहली गेंद पर रविन्द्र को क्लीन बोल्ड कर 37 के स्कोर पर आउट कर दिया और अनुष्का शर्मा का रिएक्शन इस बार देखने लायक थी। कुलदीप की गेंद को पीछे जाकर खेलने के प्रयास में रविन्द्र आउट हुए और अनुष्का शर्मा उछल पड़ीं। स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक खुश हो गया। इस तरह कुलदीप और वरुण ने नाराज़ अनुष्का के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+