IND vs NZ: शमी ने मारा पंजा और डैरिल मिचेल का सैकड़ा, न्यूजीलैंड 273 पर हुई ऑल आउट

India vs New Zeland Match: भारत के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड ने खराब शुरुआत के बाद मजबूत स्थिति कर ली लेकिन बाद में भारत ने वापसी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 273 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम के लिए डैरिल मिचेल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली।

टॉस जीतकर भारतने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हुआ। कीवी ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को सिराज ने बिना खाता खोले चलता किया। इसके बाद शमी ने भी अपना जलवा दिखाया। उन्होंने विल यंग को 17 के निजी स्कोर पर बोल्ड करते हुए वापस भेज दिया।

ind vs nz

दो विकेट 19 रन पर गंवाने के बाद कीवी टीम के दो बल्लेबाजों ने धाकड़ बैटिंग की। फॉर्म में चल रहे रचिन रविन्द्र और डैरिल मिचेल ने मिलकर एक भागीदारी की। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए एक शतकीय भागीदारी देखने को मिली। भारत की परेशानी इस साझेदारी ने बढ़ दी।

रविन्द्र अर्धशतक जड़ने के बाद अच्छे टच में दिखे रहे थे लेकिन उनको 75 के निजी स्कोर पर शमी ने आउट कर दिया। इसके बाद टॉम लैथम क्रीज पर आए लेकिन वह कुलदीप यादव का शिकार बन गए। तब तक कीवी टीम का स्कोर 200 पार हो गया था। लैथम ने 5 रन बनाए।

दूसरे छोर पर खड़े डैरिल मिचेल ने लगातार अपनी बैटिंग जारी रखी और 100 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उनके साथ खेल रहे ग्लेन फिलिप्स 23 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद मार्क चैपमैन 6 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हो गए।

डैरिल मिचेल ने एक छोर पर टिककर बैटिंग की और शतक के बाद भी खेलते चले गए। वह अंतिम ओवर में 130 रन बनाकर सही का शिकार बने। शमी का यह पांचवां विकेट था। कीवी टीम 273 पर आउट हो गई। शमी ने पहले ही वर्ल्ड कप में मैच में आते ही अपनी गेंदबाजी से गदर मचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+