IND vs NZ 5th t20 Tickets: कब और कहां से खरीदें भारत-न्यूजीलैंड के पांचवें टी20 की टिकट, कितनी है प्राइस
IND vs NZ 5th T20 Tickets: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होने के साथ ही दोनों टीमों के बीच सीरीज का आगाज हो गया। वर्ल्ड कप के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। इस सीरीज में जीत दर्ज करने वाली टीम को वर्ल्ड कप में भी बढ़त मिलेगी।
देश के सबसे निचले हिस्से केरल में भी टी20 सीरीज का एक मुकाबला खेला जाना है। पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला वहां खेला जाएगा। फैंस इस मैच की टिकटों को लेकर उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इसकी जानकारी यहां दी गई है।

IND vs NZ 5th T20 Tickets: मैच की पूरी जानकारी
- तारीख: 31 जनवरी 2026 (शनिवार)
- समय: शाम 7:00 बजे (टॉस 6:30 बजे)
- वेन्यू: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
IND vs NZ 5th T20 Tickets (अनुमानित कीमतें)
- 750 - 1,000: गैलरी और अपर टियर (सबसे सस्ते टिकट)।
- 2,000 - 3,500: लोअर स्टैंड्स और चेयर कार।
- 6,000 - 15,000: कॉर्पोरेट बॉक्स और प्रीमियम लाउंज।
ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें? (Step-by-Step Guide)
- वेबसाइट पर जाएं: BookMyShow ऐप या आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- शहर चुनें: अपना लोकेशन 'Thiruvananthapuram' सेट करें या सर्च बार में 'IND vs NZ 5th T20I' टाइप करें।
- सीट का चयन: स्टेडियम का मैप देखकर अपना पसंदीदा स्टैंड और ब्लॉक चुनें।
- भुगतान: UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट पूरा करें।
कब शुरू होगी टिकट बुकिंग: टिकटों की बिक्री 22 जनवरी को शाम से शुरू हो सकती है, इसके अगर आज नहीं होती है, तो अगले दिन तक बुकिंग हो सकती है। खबर लिखे जाने तक बुकमायशो पर सिर्फ तीसरे टी20 के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे।
अहम जानकारी: टिकट बिक्री के लिए कई बार फर्जी वेबसाइट्स बनाकर लोगों को भ्रमित करने का काम किया जाता है। इस ठगी से बचने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या एप पर ही बुकिंग करना सही रहता है। बीसीसीआई कई कंपनियों को एक साथ टिकटों को बेचने के अधिकार नहीं देता है। यह सब फर्जीवाड़ा करने वाले लोग होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications