IND vs NZ 5th T20: घर में संजू सैमसन को मौका या करेंगे बाहर, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। विशाखापत्तनम में मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरें अब इस आखिरी मैच को जीतकर सीरीज को मजबूती से खत्म करने पर हैं।

​घरेलू मैदान पर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय है। वहीं, टीम के बैटिंग ऑर्डर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ईशान किशन की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं है, उनको इस बार भी शायद बाहर रहना पड़ सकता है।

ind vs nz

​गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव के संकेत हैं। अक्षर पटेल की टीम में वापसी हो रही है, जिससे स्पिन विभाग और भी घातक नजर आएगा। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम मैनेजमेंट कुछ गेंदबाजों को आराम दे सकता है।

IND vs NZ: सैमसन को मौका मिलने का कारण?

सैमसन को मौका मिलने का एक कारण घरेलू मैदान हो सकता है, तिरुवनंतपुरम में पिच आम तौर पर धीमी होती है, जिसका अनुभव सैमसन को है। इस वजह से वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि पिछले चार मैचों में वह लगातार फ्लॉप रहे हैं लेकिन एक मौका उनको फिर से मिल सकता है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया इस मैच में अपना बेस्ट देने का प्रयास करेगी। इस मैच में जीत का मनोवैज्ञानिक लाभ वर्ल्ड कप में मिलना है।

IND vs NZ: आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

​न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+