IND vs NZ: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने देखी 'पठान', अब फाइनल जीतने के लिए मैदान पर लगाएंगे जान
India vs New Zealand, 3rd T20: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को खेलने वाली है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

India vs New Zealand, 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला आज यानी बुधवार शाम को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमें पूरा प्रयास करेगी। पहला मैच न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया जबकि दूसरे मैच को भारत ने जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है।
भारतीय खिलाड़ियों ने देखी फिल्म पठान
इन दिनों सिनेमाघर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान जमकर सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी भी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर पहुंचे थे। कुलदीप यादव, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, शिवम मावी, युजवेन्द्र चहल और सूर्यकुमार यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियां शेयर कर रहे हैं।
भारतीय बल्लेबाजों से होगी रनों की उम्मीद
भारतीय टीम अब तक अपने नए टी-20 कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में कोई भी सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में टीम की कोशिश इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की होगी। तीसरे मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। शुभमन गिल और ईशान किशन पहले दो मुकाबलों में टीम को अच्छी शुरुआत देने में असफल रहे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले राहुल त्रिपाठी ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को निराश ही किया है।
ये हो सकती है टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।












Click it and Unblock the Notifications