IND vs NZ: अहमदाबाद से है सूर्यकुमार का अलग नाता, क्रिकेटर ने कहा घूमकर फिर वहीं आ गया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में तीन टी20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा, यहन निर्णायक मैच होगा।

Suryakumar Yadav

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन -20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर चल रही है और अंतिम मुकाबला जो भी टीम जीतेगी, सीरीज भी उसी के खाते में चली जाएगी। भारतीय टीम के उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह मैच खास कहा जा सकता है। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से वहीँ खेलने के लिए आ पहुंचे हैं, जहां से उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी।

वहीं आ गया जहाँ से शुरू किया था

वहीं आ गया जहाँ से शुरू किया था

अहमदाबाद आने के बाद सूर्यकुमार यादव ने 2 साल पहले वहां किये गए अपने डेब्यू को याद करते हुए कहा कि जब मैं ड्रेसिंग रूम में आया, तो हमारे मैनेजर को कहा कि मैं फिर से वहीं आ गया हूं जहां से शुरुआत की थी। इस स्टेडियम में मेरी काफी सारी यादें हैं। यह एक सुंदर स्टेडियम है और यहां का क्राउड भी शानदार है। कल होने वाला मैच काफी रोमांचित करने वाला होगा। गौरतलब है कि 2 साल पहले सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था।

लखनऊ की पिच को लेकर सूर्या का बयान

लखनऊ की पिच को लेकर सूर्या का बयान

लखनऊ में खेले गए पिछले मैच में पिच के कारण बल्लेबाजों को हुई खासी परेशानी के बाद हार्दिक पांड्या निराश हुए थे और उन्होंने इसको हैरान करने वाली विकेट कहा था। सूर्यकुमार यादव का कहना है कि लाल मिट्टी या काली मिट्टी से फर्क नहीं पड़ता है। यह आपके नियंत्रण में नहीं होता है। पिछले मैच में हमने वही किया जो हम कर सकते थे। यह एक कम स्कोर वाला मुकाबला था लेकिन एक रोमांचक मुकाबला था। T20 हो या 50 ओवर का मुकाबला हो, अगर प्रतिस्पर्धा होती है तो यह उत्साहित करने वाला मैच बन जाता है। विकेट ज्यादा मायने नहीं रखता लेकिन हमें चुनौतियों का सामना करते आगे बढ़ना होता है।

सूर्यकुमार रहे थे प्लेयर ऑफ़ द मैच

सूर्यकुमार रहे थे प्लेयर ऑफ़ द मैच

लखनऊ में खेला गया पिछला मैच कम स्कोर वाला था और सूर्यकुमार यादव ने इसमें भारत को जिताने के लिए अपना अहम योगदान दिया था। 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 101 रन बनाकर मैच जीता था। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली थी। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+