IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, जानिए कैसी है प्लेइंग 11

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर अपना पहला इंटरनेशनल मैच कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है जहां पर टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

IND vs NZ 2nd ODI

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। यह टीम इंडिया का इस मैदान पर पहला मैच भी है। भारत सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ मुकाबले में खेलने उतर रहा है और रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ पहला मुकाबला अभी तक क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में पूरी तरह ताजा होगा जहां शुभमन गिल ने अपने करियर का पहला दोहरा वनडे शतक लगाया था और भारत की पारी को अकेले दम पर खींचा था। इस बार रोहित, कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे टॉप के बल्लेबाजों से प्रदर्शन की उम्मीद होगी जबकि नजरें फिर से जबरदस्त फॉर्म में चल रहे गिल पर होंगी।

न्यूजीलैंड ने भी ब्रेसवेल द्वारा करीब 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए गए 140 रनों की बदौलत मैच में वापसी करने में कामयाबी हासिल की थी लेकिन मोहम्मद सिराज की सटीक गेंदबाजी और कुलदीप यादव की विकेट निकालने की क्षमता ने फिर से क्लिक किया और भारत को 12 रनों की रोचक जीत दिलाई। सिराज पर भी से खासकर नजरें होंगी जो गिल की तरह गेंदबाजी में टॉप फॉर्म पर चल रहे हैं।

दूसरे मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने वही प्लेइंग इलेवन उतारने का फैसला किया है जो पहले मैच में खेलने के लिए उतरी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+