IND vs NZ: भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा

भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने फिफ्टी जड़ी, शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है।

Indian Team

IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को घरेलू वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हराने के साथ ही ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम के पास अब 2-0 से विजयी बढ़त है। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 108 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल कार्य नहीं था। टीम इंडिया ने 21वें ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पिछले मैच में टक्कर देने वाली न्यूजीलैंड टीम इस बार बेहद औसत दर्जे की रही।

कीवी बल्लेबाज रहे बुरी तरह फ्लॉप

कीवी बल्लेबाज रहे बुरी तरह फ्लॉप

न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले खेलते हुए कीवी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। शमी और सिराज ने नई गेंद के साथ धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को एक के बाद एक कई झटके दिए। न्यूजीलैंड के 5 विकेट महज 15 रनों के निजी स्कोर पर गिर गए। ये पांच बल्लेबाज 11 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स थे। उन्होंने 36 रन बनाए। ब्रेसवेल ने 22 और मिचेल सैंटनर ने 27 रन बनाए। इस तरह कीवी टीम 35वें ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गई।

मोहम्मद शमी ने की तूफानी गेंदबाजी

मोहम्मद शमी ने की तूफानी गेंदबाजी

नई गेंद के साथ भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने स्विंग और गति का बेहतरीन नमूना पेश किया और कीवी टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर को भी 2-2 विकेट मिले। सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

रोहित शर्मा ने जमाया अर्धशतक

रोहित शर्मा ने जमाया अर्धशतक

जवाबी पारी में खेलते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और कीवी गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। खास बात यह थी कि इनमें रोहित शर्मा के बल्ले से 50 गेंद में 51 रनों की पारी आई। रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े। वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर में रोहित शर्मा के बल्ले से यह 48वां अर्धशतक आया। विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने नाबाद 40 और ईशान किशन ने नाबाद 8 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+