IND vs NZ: न्यूजीलैंड में बेहद खराब है भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड, 9 में से सिर्फ 2 में मिली है जीत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच शुरू होने में बस कुछ घंटे रह गए हैं। दोनों टीमों का वनडे प्रदर्शन पर नजर डाले तो भारत का पलड़ा भारी है। लेकिन न्यूजीलैंड में कीवी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है।
India vs New Zealand ODI records 2022: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच शुरू होने में बस कुछ घंटे रह गए हैं। दोनों टीमों का वनडे प्रदर्शन पर नजर डाले तो भारत का पलड़ा भारी है। लेकिन न्यूजीलैंड में कीवी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक टोटल 114 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें भारत ने 55 बार तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम 49 बार मैच जीतने में सफल रही है।

दोनों टीमों के लिए अहम है वनडे सीरीज
इन दोनों देशों के बीच अब तक 10 मैच रद्द हुए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वनडे सीरीज की ट्रॉफी पर कौन सी टीम कब्जा जमाती है। भारतीय कप्तान शिखर धवन की कोशिश भी अपनी कप्तानी में टीम के प्रदर्शन में निखार लाने की होगी। अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से भी इन दोनों टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है। भारत-न्यूजीलैंड की कोशिश इस सीरीज को जीत वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत करने की होगी।
Recommended Video

ऐसा है भारत का न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड उसकी धरती पर कुछ खास नहीं रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच न्यूजीलैंड में 9 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा चुकी है। इनमें से भारतीय टीम को सिर्फ दो सीरीज को जीतने का मौका मिला है। आखिरी बार टीम ने 2019 में 5 मैचों की वनडे सीरीज को 4-1 से जीता था। जबकि साल 2009 में 5 मैचों की वनडे सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था।

इस सीरीज के लिए दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
भारतीय टीमः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दीपक हूडा, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद।
न्यूजीलैंड टीमः केन विलियमसन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउदी।












Click it and Unblock the Notifications