IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाजी को कीवी गेंदबाजों ने किया ध्वस्त, पहला टी20 21 रनों से जीता

न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले में ही भारतीय टीम को पूरी तरह से पीछे धकेल दिया था, सूर्यकुमार यादव ने कुछ प्रयास किया।

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में पराजित करने के बाद टी20 सीरीज में टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई। रांची में पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 6 विकेट पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। डेवोन कॉनवे और डैरिल मिचेल ने अर्धशतक जड़े। जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया 9 विकेट पर 155 रन बना पाई। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीह में 1-0 से बढ़त प्राप्त कर ली।

भारतीय टॉप क्रम फ्लॉप

भारतीय टॉप क्रम फ्लॉप

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की खराब शुरुआत रही। भारतीय टीम ने ओपनर इशान किशन को 10 के कुल स्कोर पर गंवा दिया। वह 4 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद राहुल त्रिपाठी बिना खाता खोले आउट हो गए। शुभमन गिल भी 7 रन बनाकर चलते बने। इस तरह भारतीय टीम ने टॉप क्रम के 3 विकेट 15 रनों के कुल स्कोर पर गंवा दिए। इससे भारतीय टीम के ऊपर दबाव बढ़ गया।

सूर्यकुमार और वॉशिंगटन का प्रयास

सूर्यकुमार और वॉशिंगटन का प्रयास

भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर फिर से वापसी कराने में सूर्यकुमार यादव ने अपना बेस्ट दिया। वह अपना स्वाभाविक गेम खेलते हुए टीम इंडिया का स्कोर आगे लेकर गए। पांड्या के साथ मिलकर सूर्या ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। सूर्यकुमार यादव अच्छा खेलते हुए 34 गेंदों का सामना कर 47 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद पांड्या भी 21 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद हूडा भी आउट हो गए और टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन प्रयास करते हुए 28 गेंदों में 50 रन बनाए लेकिन तब तक देर हो गई थी।

सैंटनर की बेहतरीन गेंदबाजी

सैंटनर की बेहतरीन गेंदबाजी

कीवी टीम के लिए मिचेल सैंटनर की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों को रोकने में सफल रहे। सैंटनर ने अपने चार ओवरों में एक मेडन निकाला और 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मिचेल ब्रेसवेल को भी 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+