IND vs NZ 1st T20: पहले टी-20 के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का ऐलान! बुमराह-संजू की वापसी, ईशान को मिला मौका?
IND vs NZ 1st T20 Predicted Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार यानी 21 जनवरी से पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। अगले महीने शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज है, जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी 'परफेक्ट प्लेइंग-11' को अंतिम रूप देना चाहेंगे। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले पहले मुकाबले में भारतीय टीम कई बदलावों के साथ नजर आने वाली है।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे पारी की शुरुआत (IND vs NZ 1st T20 Predicted Playing 11)
पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और अनुभवी संजू सैमसन के कंधों पर होगी। तिलक वर्मा की चोट ने मध्यक्रम में चयन की दुविधा पैदा कर दी है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन और चोट के बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर के बीच नंबर-4 के लिए कड़ी टक्कर है। कप्तान सूर्या खुद नंबर-3 पर अपनी फॉर्म तलाशने की कोशिश करेंगे, जो वर्ल्ड कप के लिहाज से भारत के लिए सबसे अहम कड़ी हैं।

ऑलराउंडर्स और फिनिशिंग की जिम्मेदारी
हार्दिक पंड्या की वापसी से टीम के संतुलन में सुधार हुआ है। उन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया गया था, लेकिन अब वे गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह की वापसी हुई है, जिन्हें जितेश शर्मा की जगह वर्ल्ड कप योजनाओं में प्राथमिकता दी जा रही है। स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल भी चोट के बाद अपनी जगह पक्की करने मैदान पर उतरेंगे।
जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम मजबूत
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का वापस आना भारतीय कैंप के लिए सबसे बड़ी राहत है। उनके साथ अर्शदीप सिंह मुख्य तेज गेंदबाज होंगे। हालांकि, दूसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए हर्षित राणा और शिवम दुबे के बीच मुकाबला है। पिच की स्थिति को देखते हुए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है, जबकि दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती स्पिन विभाग की कमान संभालेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर/ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा/शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications