IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, सैमसन, उमरान मलिक की वापसी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मुकबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है जहां पर कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की अगुवाई शिखर धवन कर रहे हैं जबकि न्यूजीलैंड की कमान केन विलियमसन के हाथों में है। इस मैच के साथ ही 50 ओवर के फॉर्मेट में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह के रूप में भारत के दो युवा तेज गेंदबाज डेब्यू कर रहे हैं।

साथ ही इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में वो सभी नाम वापस आए हैं जिनको टी20 सीरीज में ना देखकर फैंस निराश हुए थे। ओपनिंग में शुबमन गिल हैं तो मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन भी हैं। विकेटकीपर का जिम्मा ऋषभ पंत के पास है। गेंदबाजी में एक्सप्रेस बॉलर उमरान मलिक को लिया गया है।
इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज के दो मैच बारिश से प्रभावित हुए थे जहां पर पहला मैच रद्द हो गया था और तीसरे में मैच को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से टाई पाया गया। दूसरे मैच को भारत जीत चुका था और इस तरह से वर्ल्ड कप के बाद पहली टी20 सीरीज हार्दिक पांड्या की अगुवाई में 1-0 से जीतने में कामयाबी मिली। अब हार्दिक को रेस्ट दिया गया है।
संजू सैमसन और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे लेकिन एक भी मुकाबला नहीं दिया गया। हालांकि अगले साल वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट में ही होना है। धवन का कहना है कि इस टीम के साथ हम लोग कुछ सीरीज खेल चुके हैं। ये युवाओं को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए बढ़िया मंच है।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत (कीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन












Click it and Unblock the Notifications