IND vs NZ: हार्दिक पांड्या को गलत आउट देने पर भड़की पत्नी नतासा, सोशल मीडिया पर दिखाया गुस्सा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को गलत तरीके से आउट दिया गया था। इसके बाद उनकी पत्नी ने सवाल किया।

Pandya Wife

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के पहले एकदिवसीय मैच में हार्दिक पांड्या को आउट दिए जाने का जमकर विरोध हुआ। पांड्या को अम्पायर ने बोल्ड आउट दिया था जबकि दिख रहा था कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी और कीपर टॉम लैथम के हाथों से बेल्स गिरी थीं। इसके बाद मामले को सोशल मीडिया पर भी काफी हवा मिली है। खुद पांड्या की पत्नी नतासा स्तानकोविक भी पांड्या के समर्थन में आई हैं। नतासा ने सवाल उठाया है कि पांड्या को आउट कैसे दिया गया।

पांड्या की पत्नी नताशा ने पूछा सवाल

पांड्या की पत्नी नताशा ने पूछा सवाल

हार्दिक पांड्या का विवादित आउट को लेकर उनकी पत्नी नतासा ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया। उन्होंने उस घटना के कुछ स्क्रीन शॉट पोस्ट किये और लिखा कि बल्ला नहीं लगा था और बोल्ड भी नहीं था तो आउट कैसे है? ऐसा लग रहा था कि पांड्या के फैन्स की तरह उनकी पत्नी को भी काफी गुस्सा आया हुआ है और इसी वजह से वह खुद को रोक नहीं पाईं और सोशल मीडिया पर आकर अपना विरोध दर्ज कराया।

पहली बार में ही नतासा से प्यार हुआ था पांड्या को

पहली बार में ही नतासा से प्यार हुआ था पांड्या को

हार्दिक पांड्या को नतासा से पहली बार में ही प्यार हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पहली बार मुंबई में किसी नाइट क्लब में मिले थे। सर्बिया से आने वाली नतासा भारतीय टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। इसके बाद पांड्या और नतासा की मुलाकतें बढ़ती गई। दोनों बेस्ट फ्रेंड की तरह भी रहे और लिव इन में भी थे। इसके बाद दोनों ने प्रेगनेंसी और शादी के बारे में खुलासा किया। 31 मई 2020 को इन दोनों ने शादी कर ली और अभी उनका एक बच्चा भी है। पांड्या और नतासा सुखी जीवन बिताते हुए देखे जा सकते हैं और पांड्या का समर्थन करने के लिए नतासा स्टेडियम में भी रहती हैं।

भारतीय टीम के लिए गिल का दोहरा शतक

भारतीय टीम के लिए गिल का दोहरा शतक

टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए हर किसी को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। गिल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए एकदिवसीय जीवन का तीसरा दोहरा शतक जमा दिया। इसके अलावा वनडे में उनका पहला दोहरा शतक था। पिछले दो वनडे में गिल ने लगातार दो शतक जमाए हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि गिल आने वाले समय में और कई कीर्तिमान स्थापित करेंगे। वह 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 349 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+