Surya Kumar Yadav: नीदरलैंड के खिलाफ जीत के हीरो बने सूर्यकुमार, बोले- 'आज तो मैंने सिर्फ एक गेंद ली'
Surya Kumar Yadav: नीदरलैंड के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली, जिसकी बदलौत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों का लक्ष्य नीदरलैंड के सामने रखा। जिस तूफानी अंदाज में सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी की उसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। सूर्य कुमार यादव ने अपनी पारी में 7 चौका और एक छक्का लगाया और उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा, जोकि इस मैच में किसी भी बल्लेबाजी की तुलना में बहुत अधिक था।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने 56 रनों से जीत दर्ज की। जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर पहुंचा तो मैं खुद को व्यक्त करने की कोशिश कर रहा था। उस वक्त स्थिति बेहद सरल थी, मुझे जाना था और रफ्तार को बरकरार रखना था। मैंने सेटल होने के लिए सिर्फ एक गेंद ली। लेकिन संदेश बिल्कुल साफ था। हमे हर ओवर में 8-10 रन लेना था और स्कोर को वहां तक पहुंचाना था जहां से मैच को आसानी से जीता जा सके और स्कोर को बचाया जा सके। जिस तरह से चीजें घटीं मैं उससे काफी खुश हूं। मैंने विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी को काफी इंज्वॉय किया। जब हम बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो हमारे विचार बिल्कुल स्पष्ट होते हैं। अगर मैं बाउंड्री लगाता हूं पहले तो हमारी साझेदारी को लंबा करना होता और हम वही कर रहे थे।
बता दें कि आज की जीत के बाद भारतीय टीम अपने पूल में अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। भारतीट टीम दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। जबकि दक्षिण अफ्री 2 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत का विश्वकप में अभी तक का सफर काफी अच्छा रहा है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बेहतर रही है। लेकिन केएल राहुल अभी भी टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। वह आज के मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में भारतीय टीम जरूर इस बात पर विचार करेगी कि क्या अगले मैच में उन्हें एक और मौका दिया जाए, या उनकी जगह किसी दूसरे बल्लेबाज को रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए भेजा जाए।












Click it and Unblock the Notifications