IND vs IRE: रिंकू सिंह सहित 2 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, आयरलैंड के खिलाफ भारत ने चुनी फील्डिंग
India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दोनों खिलाड़ियों को कैप प्रदान की। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
भारतीय टीम में रिंकू सिंह को जगह मिली है। काफी समय से उनको टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही थी। रिंकू सिंह का अपना पूरा हो गया। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने खुद रिंकू सिंह को टीम इंडिया की डेब्यू कैप थमाई। अन्य खिलाड़ी भी वहां मौजूद थे।

रिंकू सिंह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा का भी डेब्यू हुआ है। उनको भी कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कैप प्रदान की। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए इससे बड़ा दिन कोई नहीं हो सकता था। कृष्णा और रिंकू दोनों काफी खुश नज़र आए।
बुमराह ने कहा कि मैं वापसी करके खुश हूं। मुझे इसका अहसास था कि मैं क्या खो रहा हूं। तेज गेंदबाज के रूप में उम्मीद कर रहा हूं कि पिच से मदद मिलेगी। आयरलैंड की टीम से कम मुकाबले की उम्मीद हम नहीं कर रहे हैं। रिंकू और कृष्णा को यही कहा है कि वे अपने खेल का आनन्द उठाएं।
विपक्षी कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि हमने स्कॉटलैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था। अब मैदान पर जाकर कैसा प्रदर्शन रहेगा, यह देखना होगा। वर्ल्ड कप 2024 के लिए यह शुरुआत है। टीम में आज क्रैग यंग के रूप में एक एक्स्ट्रा पेसर रखा गया है, देखना होगा कि इस ट्रैक पर अतिरिक्त पेसर कैसा काम करता है।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी हैं
भारत: रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह (कप्तान), रवि बिश्नोई।
आयरलैंड: मार्क अडायर, एंड्रू बैलबर्नी, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटल, बैरी मैकार्थी, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर, बेन वाईट, क्रैग यंग।












Click it and Unblock the Notifications