IND vs IRE: बुमराह ने रोका 19वें ओवर में रन देने का सिलसिला, फैन्स बोले इसी का इंतजार था
IND vs IRE, Jasprit Bumrah: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह ने वापसी की। लम्बे समय तक चोट से परेशान रहने वाले बुमराह ने आते ही अपना पुराना रंग दिखाया और आयरिश बल्लेबाजों के नाक में दम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 327 दिनों के बाद कदम रखा लेकिन उनकी गेंदबाजी ने फैन्स का दिल जीत लिया। पहले ही ओवर में उन्होंने धमाका करते हुए दो विकेट हासिल किये। बतौर कप्तान टीम को लीड करने वाले बुमराह ने गेंदबाजी में भी आगे आकर नेतृत्व किया।

अब तक देखा गया है कि टीम इंडिया 19वें ओवर में काफी रन देती है। कई गेंदबाजों ने इस ओवर में आकर रन खर्च किये लेकिन बुमराह ने यहाँ भी धाकड़ काम किया और 19वें ओवर में रन खर्च नहीं किये। उन्होंने इस ओवर में रनों का सिलसिला रोका और महज 1 रन खर्च किया। फैन्स ने भी माना कि वापसी हो, तो इस तरह होनी चाहिए।
अपने 4 ओवरों के स्पेल में जसप्रीत बुमराह में महज 24 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किये। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी इस तरह देखकर फैन्स की तरफ से सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। फैन्स काफी खुश दिखे। बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले।
टीम इंडिया के लिए बुमराह की बेहतरीन वापसी जरूरी है। एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों से पहले बुमराह ने घातक गेंदबाजी कर फिटनेस दर्शाई है।












Click it and Unblock the Notifications