IND vs IRE: रिंकू सिंह और गायकवाड़ के तूफान में उड़ी आयरलैंड, भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने बेहतरीन बैटिंग की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाया। वह 11 गेंदों का सामना कर 18 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। तिलक वर्मा एक बार फिर से फ्लॉप रहे। तिलक वर्मा 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय कुल स्कोर 34 रन था।

indian team

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के गेंदबाजों को धो डाला। दोनों मिलकर स्कोर को 100 के पार लेकर चले गए। 105 के कुल स्कोर पर भारत ने सैमसन के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। सैमसन ने 26 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली।

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके बल्ले से यह दूसरी फिफ्टी आई। इसके बाद वह आउट हो गए। गायकवाड़ ने 43 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली।

रिंकू सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई। वह 21 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों से 38 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने 16 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 185 रनों तक पहुंचा दिया। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+